Rajasthan News: कलेक्टर कार्यालय में बवाल, विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; हालात तनावपूर्ण
Lathicharge on Congress Workers: बीकानेर कलेक्टर कार्यालय में आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। कई नेता और पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।
विस्तार
बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय माहौल बिगड़ गया, जब आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने जवाब में पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई।
प्रदर्शन के दौरान मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामनिवास कूकणा कर रहे थे। उनके साथ हरिराम गोदारा और कृष्ण गोदारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। लाठीचार्ज के दौरान ये तीनों नेता भी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के चलते कई लोग चोटिल हुए हैं, जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अचानक हुए बवाल के कारण कलेक्टर कार्यालय के आसपास भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें- SMS Hospital Fire: SMS हॉस्पिटल हादसे के बाद पुराने ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट किए जा रहे हैं मरीज
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही एडीएम सिटी रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भीड़ को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर निगरानी बढ़ा दी है।
शांति की अपील
प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: दौसा के सबसे बड़े अस्पताल में सुरक्षा लापरवाही उजागर, फायर सिलेंडर खाली; पानी की सप्लाई बंद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.