फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bijasan Mata Temple, Viral Video Under Police Investigation

Bundi: दर्शन करने आए... डंडे खाकर लौटे! बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

Wed, 22 Jul 2026 05:04 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

बूंदी जिले के इंद्रगढ़ स्थित बिजासन माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं और एक दुकानदार के बीच विवाद के बाद कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Bijasan Mata Temple, Viral Video Under Police Investigation
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी जिले के इंद्रगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित श्रद्धालुओं ने इंद्रगढ़ थाने में शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




दर्शन के दौरान दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार कोटा जिले के अयाना थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था बिजासन माता के दर्शन के लिए इंद्रगढ़ पहुंचा था। श्रद्धालु अपने साथ रसोई का सामान भी लेकर आए थे। इसी दौरान मंदिर परिसर के पास एक दुकानदार और श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने श्रद्धालुओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे वहां हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बीच-बचाव के बाद शांत हुआ मामला, वीडियो हुआ वायरल

\विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bijasan Mata Temple, Viral Video Under Police Investigation
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं पर हमला - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने थाने में दी शिकायत

घटना के बाद पीड़ित श्रद्धालु इंद्रगढ़ थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। श्रद्धालुओं का आरोप है कि उनके साथ बिना किसी वजह के अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से ड्रोन में आती थी हथियारों की खेप: फुट सोल्जर करते थे रिसीव; भारत की इस जेल से जुड़ें हैं तार

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद इंद्रगढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की भी पड़ताल कर रही है और घटना के समय मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं में नाराजगी, पुलिस ने की अपील

बिजासन माता मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले से जुड़ी किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed