{"_id":"6a7347d8954d0a4e6f018632","slug":"chittorgarh-fresh-controversy-at-sanwariya-seth-temple-security-guards-accused-of-assault-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: करोड़ों के चढ़ावे वाले सांवरिया सेठ मंदिर में फिर विवाद, सुरक्षा गार्डों पर मारपीट के आरोप
Wed, 05 Aug 2026 07:55 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:55 PM IST
सार
चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में टाइगर फोर्स के गार्डों और पुजारी के पुत्र के बीच मारपीट हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवरिया सेठ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही टाइगर फोर्स के गार्डों और मंदिर मंडल के एक पुजारी के पुत्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रवि महाराज का आरोप है कि वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ी करने गए थे। इसी दौरान गार्डों ने बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, उनका वीडियो बनाया और फिर मिलकर उनके साथ मारपीट की। वहीं, अन्य सूत्रों के अनुसार पुजारी के पुत्र ने कथित तौर पर नशे की हालत में गार्डों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया और गार्डों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
पढ़ें: कुछ मिनट बाद गूंजी गोली, राजस्थान पुलिस ने कैसे खो दिया जांबाज अफसर?
विज्ञापन
मामले की जांच मंडफिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक मामले में दर्ज धाराओं और कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि श्री सांवरिया सेठ मंदिर में हर महीने करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में मंदिर के पास मक्की की राब बेचने वाले एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।