सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News ACB action in disproportionate assets case

Chittorgarh News: आय से अधिक संपत्ति मामले में AEN और लेक्चरर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने विद्युत निगम के एईएन और लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। 

Chittorgarh News ACB action in disproportionate assets case
चित्तौड़गढ़ एसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़गढ़ ने आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में विद्युत निगम के सहायक अभियंता (एईएन) और इसकी पत्नी स्कूल व्याख्याता को न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेजा गया है। आरोपित एईएन ने छह वर्ष पूर्व 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, जांच में आय से 43 प्रतिशत संपत्ति अधिक सामने आई है।

Trending Videos


एसीबी चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया, प्रकरण संख्या 444/2021 की जांच पूरी हुई। इस पूरे मामले की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी, जब परिवादी गिलुंड निवासी शफी मोहम्मद व शरीफ मोहम्मद ने एसीबी कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 26 जून 2019 को एवीएनएल के सावा-शंभूपुरा कार्यालय में तैनात रहे सहायक महिपाल जाटव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसने कृषि कनेक्शन के नाम परिवर्तन के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एग्रीकल्चर ऑफिसर परीक्षा 2024 की मॉडल आंसर की जारी, 25 अप्रैल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

इसके बाद एसीबी ने इनके आवास और बैंक लॉकर की तलाशी ली। इनके बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में करीब 68 प्रतिशत से अधिक परिसंपत्तियां पाई गई। लॉकर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति के सबूत बरामद हुए। जांच में सामने आया कि महिपाल जाटव की पत्नी सीमा यादव, जो वर्तमान में भदेसर उपखंड के बानसेन उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। इन दोनों ने एक नवंबर 2016 से 26 जून 2019 के बीच अपनी ज्ञात आय से लगभग 68 प्रतिशत अधिक परि संपत्तियां अर्जित की। इस मामले में दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 (1) (ई) तथा 13 (2) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा-120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: रेल महाप्रबंधक अमिताभ से मिले MP लुंबाराम, सिरोही जिला मुख्यालय को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में एईएन महिपाल जाटव और इसकी व्याख्याता पत्नी सीमा यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बाद में न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed