सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Suspicious death of worker in glass factory

Chittorgarh News: ग्लास फैक्ट्री में कार्मिक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया, जिससे काफी देर तक गतिरोध बना रहा। बाद में फैक्ट्री प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनने के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chittorgarh News: Suspicious death of worker in glass factory
ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की मौत के बाद जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के गंगरार उपखंड के सोनियाणा में संचालित हो रही ग्लास फैक्ट्री परिसर में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक कर्मचारी ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं फैक्ट्री प्रशासन द्वारा इस घटना की सूचना गंगरार थाना पुलिस को दी गई। इस पर गंगरार थाना पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इस मामले में ग्रामीणों और फैक्ट्री में कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब फैक्ट्री परिसर में एक कर्मचारी द्वारा इस तरह की घटना घटित हुई है, तो इसकी सूचना मृतक के परिवार जनों को क्यों नहीं दी गई। इसे लेकर काफी देर तक गतिरोध बना रहा और परिजन शव उठाने के लिए राजी नहीं हुए। बाद में फैक्ट्री प्रबंध की और से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी।

Trending Videos


चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड क्षेत्र में स्थित ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक की मौत के मामले मे

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  लाउडस्पीकर से अजान पर BJP विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले- ‘बालमुकुंदाचार्य एक नमूना हैं’

जानकारी में सामने आया कि सोनियाणा स्थिति ग्लास फैक्ट्री में कार्यरत सेमलिया निवासी देवीलाल (40) पुत्र मोहनलाल जाट प्रतिदिन की तरह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे फैक्ट्री गया। यहां पर रात्रि करीब 8 उसने फैक्ट्री में संचालित हो रही केंटीन मे अपने सहयोगियों के साथ नाश्ता किया। इसके कुछ ही देर बाद फैक्ट्री परिसर में ही वह संदिग्ध परिस्थितियों फांसी पर लटका हुआ मिला। इससे फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाद में गंगरार थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस पर फैक्ट्री प्रशासन ने गंगरार थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात को ही देवीलाल को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लेकर आई। चिकित्सकों ने जांच के बाद शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलने के बाद परिजन एवं ग्रामीण देर रात जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस मामले में परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्हें समय पर सूचना नहीं दी।

इधर, मंगलवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला चिकित्सालय में एकत्रित हुए। इस मामले में पूर्व प्रधान देवी सिंह ने बताया कि मामले की परिवार जनों को सूचना नहीं देना फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है। फैक्ट्री में क्या हुआ इस कर्मचारी के साथ कोई नहीं बता सकता। पूर्व प्रधान ने मांग की है कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष तरीके से जांच हो और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद मंगलवार को जिला चिकित्सालय मोर्चरी के बाहर पुलिस का भारी मात्रा में जाप्ता तैनात रहा। पुलिस उप अधीक्षक प्रभुलाल कुमावत व सीआई डीपी दाधीच ने काफी देर तक समझाईश का प्रयास किया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन की और से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने, मृतक की पत्नी को पेंशन एवं एक पुत्र को नौकरी देने पर सहमति बनी। इसके बाद ही परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed