सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Four lakhs lost in greed for gold coins found in treasury now not selling even for two rupees

Chittorgarh News: खजाने में निकली सोने की गिन्नियों के लालच में गवाएं चार लाख, अब दो रुपये में भी नहीं बिक रही

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

खजाने में निकली सोने की गिन्नियों के लालच में चार लाख रुपये गंवा दिए। अब दो रुपये में भी यह गिन्नी नहीं बिक रही है।

Chittorgarh Four lakhs lost in greed for gold coins found in treasury now not selling even for two rupees
सोने की गिन्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को सोने की गिन्नियां दिखाकर करीब चार लाख रुपये की ठगी कर दी गई। ठगी का पता चलने के बाद प्रार्थी ने चित्तौड़गढ़ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजाने में निकली गिन्नियों के चक्कर में प्रार्थी ने अपनी जमा पूंजी गंवा दी। एक महिला और दो व्यक्तियों पर ठगी का आरोप लगा है। इस संबंध में चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में प्रार्थी निंबाहेड़ा में श्रीराम कॉलोनी निवासी राजेश कुमावत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी के पिता लालचंद कुमावत से दो व्यक्ति और एक महिला गत दिनों मिले थे। इन्होंने एक सोने की गिन्नी दिखाते हुए कहा था कि उनके यहां खुदाई में काफी गिन्नियां निकली है। पैसों की आवश्यकता है तो हम इन्हें बेचना चाहते हैं। इस पर लालचंद कुमावत सर्राफा ज्वेलरी व्यवसायी की दुकान पर जाकर आरोपियों की ओर से लाई गई एक गिनी की जांच करवाई तो वह सोने की निकली थी। इस पर प्रार्थी को इन पर विश्वास भी हो गया। गिन्नियों का सौदा तय कर लिया गया। इसके दो दिन बाद में आरोपियों ने फोन कर के प्रार्थी को रुपये लेकर चित्तौड़गढ़ बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ में इन्हें गिन्नियों से भरी थैली दी गई और चार लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपित मौके से चले गए। इसके एक दिन बाद प्रार्थी के परिवार ने सोने की गिन्नियों की जांच करवाई तो वह सभी नकली निकली। एक का भी मूल्य दो रुपये से अधिक नहीं था। इस पर ठगी का एहसास हुआ तो पहले यह निंबाहेड़ा थाने पहुंचे। बाद में इन्होंने चित्तौड़गढ़ सदर थाने में पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

निंबाहेड़ा पुलिस ने न की तो चित्तौड़गढ़ में दर्ज करवाई रिपोर्ट
जानकारी में सामने आया कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए प्रार्थी को भटकना पड़ा। पहले यह निंबाहेड़ा थाने पहुंचे थे। लेकिन निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने यह कहते हुए मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया की ठगी चित्तौड़गढ़ सदर इलाके में हुई है।

वहीं, पीड़ित परिवार की माने तो वह महिला तथा दो व्यक्ति सबसे पहले निंबाहेड़ा में ही मिले थे। बाद में रुपये लेकर बुलाया तो वह चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे। ऐसे में उन्हें अनावश्यक 35 किलोमीटर दूर जाकर रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ गई। इधर, चित्तौड़गढ़ सदर थानाधिकारी को पता चला कि निंबाहेड़ा पुलिस प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज नहीं कर रही है तो उन्होंने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed