सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Ratan Gadri and Gabbar Singh Ahir took charge

Chittorgarh News: रतन गाडरी और गब्बर सिंह अहीर ने संभाला पदभार, भाजपा में एकता को लेकर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 15 Mar 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

समारोह में भाजपा प्रदेश प्रभारी और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने 2047 के संकल्प और राजस्थान में भजनलाल सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

Chittorgarh News: Ratan Gadri and Gabbar Singh Ahir took charge
चित्तौड़गढ़ में आयोजित भाजपा का कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रतन गाडरी एवं नव निर्वाचित जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने शनिवार को पद भार ग्रहण किया। इसके बाद इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में समारोह का आयोजन हुआ। कार्य भार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा न तो सामने से और न ही पीछे से एकता का संदेश दे पाई। विधानसभा चुनावों के बाद सामने आई परिस्थितियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही। समरोह में कई चुने हुए जनप्रतिनिधि नहीं दिखे। ऐसा लगा जैसे आमने सामने और फ्रेम में आने से नेता बचते दिखे। समारोह में भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल कांग्रेस पर जम कर बरसे।

Trending Videos


समारोह में अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में हमेशा विचार प्रधान संगठन को महत्व दिया जाता रहा है। वहीं चित्तौड़ तो जनसंघ की कार्यशाला तक रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन कर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी ताकत भी आज कतार में खड़ी है। 2047 के संकल्प के लिए अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश की भजनलाल सरकार द्वारा अपने संकल्प के 65 प्रतिशत कार्यों को पूरा कर लिया है। वहीं प्रदेश में तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। जिला प्रभारी हेमंत लांबा ने कहा कि भाजपा विचारधारा की पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं की हमेशा अहमियत रही है। यही कारण है कि पदों के आगे पूर्व लग जाये पर कार्यकर्ता के आगे पूर्व नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने कहा कि उनके पास समय कम है, लेकिन कम समय में सभी जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद लेकर वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी निकाय चुनाव में एकजुट होकर कड़ी मेहनत के साथ भाजपा को जिताने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व बद्रीलाल जाट, अशोक नवलखा, भैरू सिंह चौहान, डॉ. आई एम सेठिया, अशोक चंडालिया, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर, श्रवण सिंह राव सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चित्तौड़गढ़ में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते भ

अहम के कारण पार्टी को ठेस पहुंचती है-गाडरी
भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर अहम के कारण पार्टी को ठेस पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक कार्यकर्ता के दिल में पार्टी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वार्थ के कारण पार्टी में शामिल नहीं होना चाहिए तथा नेतृत्व पर हमेशा विश्वास रखना चाहिए। गाडरी ने कहा कि भाजपा एक स्वार्थ हीन पार्टी है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व हैै। उन्होंने आने वाले पंचायतीराज एंव निकाय चुनाव में टिकट को लेकर नाराजगी नहीं रखने की सलाह दी। इससे पार्टी एक जुट होकर इन चुनाव में बाजी मार सके।

मंत्री, सांसद व विधायक की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय
जिला प्रमुख के पदभार ग्रहण समारोह में सांसद सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री गौतम दक एंव बेंगू विधायक डॉ सुरेश धाकड़ की अनुपस्थित चर्चा का विषय रही। विधानसभा व लोकसभा चुनाव से ही जिले में पार्टी में चल रहा विरोधाभास थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते पार्टी के बड़े पदो पर पदाधिकारियों के निर्वाचन में भी जनप्रतिनिधियों में मनमुटाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को जिला प्रमुख पदभार ग्रहण समारोह की जिम्मेदारी विधायक श्रीचंद कृपलानी की बताई जा रही थी। ऐसे में संभवतः उनकी मान मनुहार में कमी या किसी नाराजगी के चलते सांसद, मंत्री व विधायक उपस्थित नहीं रहे। यह भी कहा जा रहा है कि जिलाध्यक्ष गाडरी भी कृपलानी की पसंद के रहे हैं तो जिला प्रमुख अहीर भी कृपलानी के करीबी माने जाते हैं। लेकिन पार्टी के बड़े पदों के इस तरह के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का पूरे कार्यक्रम में शामिल नहीं होकर नाराजगी आगे के लिये अच्छे संकेत नहीं बता रहे। जानकारी मिली है कि सांसद जोशी भाजपा जिला कार्यालय में मौजूद रहे लेकिन जिला प्रमुख के कार्यभार ग्रहण और समारोह में नहीं पहुंचे। वहीं बेगूं विधायक धाकड़ भाजपा जिला कार्यालय व जिला परिषद में तो थे लेकिन समारोह में नहीं थे। वहीं सहकारिता मंत्री दक कहीं पर भी मौजूद नहीं रहे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष रतन गाडरी ने कहा कि सांसद जोशी संसदीय क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में गए हैं। बेगूं विधायक भी अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में गए है। वहीं सहकारिता मंत्री पारिवारिक कार्यक्रम के कारण नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed