{"_id":"67dc2e7a3b6a224f6105172f","slug":"counting-of-offerings-in-sanwaliyaji-temple-is-complete-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2745982-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: वैश्विक आस्था के केंद्र सांवलियाजी में डेढ़ माह के भंडार का नया रिकॉर्ड, चढ़ावा 29 करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: वैश्विक आस्था के केंद्र सांवलियाजी में डेढ़ माह के भंडार का नया रिकॉर्ड, चढ़ावा 29 करोड़ पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार
होली के अवसर पर खोले गए डेढ़ माह के भंडार में 29 करोड़ 9 लाख 63 हजार 292 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसमें भंडार से 24.44 करोड़ और भेंट कक्ष से 4.64 करोड़ रुपये आए।
सांवलियाजी मंदिर में भंडार की गणना का कार्य पूरा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वैश्विक आस्था के केंद्र कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में चढ़ावा राशि के नित्य नए रिकॉर्ड बन रहे है। इस बार डेढ़ माह के भंडार में चढ़ावा राशि का नया रिकॉर्ड बना है। भंडार और भेंट कक्ष में मिला कर 29 करोड़ से अधिक की चढ़ावा राशि निकली है, जोकि डेढ़ माह के भंडार का नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा सोने और चांदी के आभूषण भी भंडार और भेंट कक्ष में प्राप्त हुए हैं। मंदिर प्रशासन ने छठे चरण में भंडार से चढ़ावा राशि की गणना पूरी होने की बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रतिमाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्री सांवलियाजी मंदिर में भंडार खोला जाता है। वर्ष में दो बार दीपावली और होली के त्योहार पर ही डेढ़ माह का भंडार खोला जाता है। ऐसे में इस बार गत गुरुवार को होलिका दहन के दिन डेढ़ माह का भंडार खोला गया। भंडार से प्राप्त राशि की गणना गुरुवार को पहले दौर के रूप में की गई। पहले चरण में 07 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। वहीं धुलंडी के दिन फूलडोल महोत्सव होने से गणना नहीं हुई। दूसरे चरण में ठाकुरजी के भंडार से 04 करोड़ 97 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई।
ये भी पढ़ें- जयपुर में तैयार रामलला की भव्य सफेद मूर्ति, अयोध्या राम मंदिर में होगी स्थापना, देखें पहली झलक
वहीं गुरुवार शाम तक छठे चरण की गणना की गई। बुधवार शाम तक सांवलिया के भंडार से 22 करोड़ 15 हजार रुपये की गणना हुई। गुरुवार को भी राजभोग आरती के बाद फिर से शेष रही चढ़ावा राशि की गणना शुरू की। यहां गुरुवार को 2 करोड़ 44 लाख 79 हजार की राशि प्राप्त हुई। नकद चढ़ावे के रूप में भंडार से 24 करोड़ 44 लाख 94 हजार 700 रुपए प्राप्त हुए। इसके अलावा भेंट कक्ष में मनी ऑर्डर, ऑनलाइन और भेंट से 4 करोड़ 64 लाख 68 हजार 592 रुपये प्राप्त हुए। भंडार एवं भेंट कक्ष में मिला कर 29 करोड़ 9 लाख 63 हजार 292 रुपये की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है, जो कि डेढ़ माह के भंडार का नया रिकॉर्ड है। इसके भंडार से 350 ग्राम सोना और 67 किलो 150 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। भेंट कक्ष में सोना 783 ग्राम 930 मिलीग्राम तथा चांदी 68 किलो 152 ग्राम प्राप्त हुई है। भंडार की गणना के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं श्री सांवलियाजी मंदिर की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, नायब तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिव शंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नंदकिशोर टेलर, कालूलाल तेली, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, भैरूगिरी गोस्वामी, गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।