सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: DGP Visits Sanwaliya Seth Temple, Reviews Temple Arrangements

Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे डीजीपी, मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान पुलिस के डीजी रविवार रात सांवलियाजी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान परंपरागत स्वागत के बीच उन्होंने प्रदेश में शांति की कामना की और मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

Chittorgarh News: DGP Visits Sanwaliya Seth Temple, Reviews Temple Arrangements
राजस्थान के डीजीपी रविवार देर रात की श्री सांवलियाजी मंदिर दर्शनार्थ के लिए पहुंचे
विज्ञापन

विस्तार


Trending Videos
राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा रविवार रात प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें यहां की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। सांवरिया सेठ के दर्शन के बाद वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस के डीजी राजीव शर्मा रविवार देर रात सांवलियाजी मंदिर पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक चितौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी ने उनकी अगवानी की। रात करीब 10.30 बजे डीजी राजस्थान सांवलियाजी मंदिर में पहुंचे। यहां शयन आरती से पहले उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इस दौरान ओसरा पुजारी ने उन्हें चरणामृत एवं प्रसाद भेंट किया। साथ ही उपरणा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: घर की मनोकामना पूरी हुई, सांवलिया सेठ को भेंट किया सवा दो किलो चांदी से बना बॉक्स

डीजीपी ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा तथा प्रदेश में शांति के लिए कामना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से भी डीजी राजस्थान राजीव शर्मा को भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद एवं तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी भी यहां मौजूद रहे। डीजी के दौरे को देखते हुए मंदिर और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को अलर्ट किया हुआ था। बाद में डीजी शर्मा उदयपुर के लिए रवाना हो गए। दर्शन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, डिप्टी भदेसर अनिल शर्मा, मंडफिया थानाधिकारी गोकुल डांगी के अलावा मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी एवं नायब तहसीलदार शिव शंकर पारीक, मंदिर प्रभारी भैरूगिरी आदि मौजूद रहे। दर्शन करने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई दर्शन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
 

राजस्थान पुलिस के डीजीपी रविवार देर रात की श्री सांवलियाजी मंदिर दर्शनार्थ के लिए पहुंचे।

राजस्थान के डीजीपी रविवार देर रात की श्री सांवलियाजी मंदिर दर्शनार्थ के लिए पहुंचे
 

राजस्थान पुलिस के डीजीपी रविवार देर रात की श्री सांवलियाजी मंदिर दर्शनार्थ के लिए पहुंचे।

राजस्थान के डीजीपी रविवार देर रात की श्री सांवलियाजी मंदिर दर्शनार्थ के लिए पहुंचे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed