सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Dividend Distribution of Land Development Bank

Chittorgarh News: सहकारिता मंत्री बोले- प्रदेश में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक का शीर्ष पर होना गर्व की बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

चित्तौड़गढ़ में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने भूमि विकास बैंक के लाभांश वितरण कार्यक्रम में कहा कि सहकारी बैंकों को पुनर्जीवन मिला है। चेयरमैन बद्रीलाल जाट के प्रयासों से 1.65 करोड़ किसानों को लाभ हुआ।

Dividend Distribution of Land Development Bank
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने वितरित किए चेक।
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों की पीड़ा को समझते हुए सहकारी बैंकों को पुनर्जीवन दिया है। इस योजना को स्वीकार कराने में बैंक के चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने जगह-जगह जाकर मुद्दा उठाया और निरंतर प्रयास किया। संचालक मंडल एवं बैंक परिवार इस उपलब्धि के लिए साधुवाद के पात्र हैं। यह बात सहकारिता मंत्री गौतम दक ने रविवार को चित्तौड़गढ़ में भूमि विकास बैंक के लाभांश वितरण कार्यक्रम में कही।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख बैंकों में चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक का नाम शीर्ष पर होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि सामूहिक भावना और एकजुट प्रयास का परिणाम है। अब तक लगभग 1.65 करोड़ किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। मंत्री दक ने संस्था में नवाचार करने, सदस्यता वृद्धि पर ध्यान देने और आने वाले पांच वर्षों में बैंक को और अधिक प्रगति की ओर ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री ने कार्यक्रम में लाभांश राशि डिजिटल माध्यम से सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की। मात्र एक बटन दबाने से राशि किसानों तक पहुंचाना डिजिटल इंडिया की सफलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने कहा कि बद्रीलाल जाट ने बैंक को पुनः सुचारू रूप से चलाने के लिए अत्यंत परिश्रम किया है। स्वागत उद्बोधन में भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने कहा- सहकारिता क्षेत्र किसानों और आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण की आधारशिला है। सहकारिता केवल संस्था नहीं, बल्कि समाज और किसानों की प्रगति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का सहकारिता क्षेत्र नए आयाम स्थापित करेगा।

विधायक चंद्रभान आक्या, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक सुरेश धाकड़ ने भी सहकारिता को सशक्त बनाने की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव सहित सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अनेक पदाधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

ये भी पढ़ें: बारिश से हर तरफ पानी ही पानी, सड़कें लबालब, गांव का संपर्क टूटा, छत पर फंसे लोग, तस्वीरें

सरकार को दिया 10 लाख का चेक
भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट ने नवाचार करते हुए राजस्थान सरकार को राज्यपाल के नाम से 10 लाख 373 रुपये का चेक भेंट किया। वहीं, 6 हजार से अधिक किसानों को डिजिटल माध्यम से भुगतान भी किया गया। इसके अलावा बैंक और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक ज्ञापन सहकारिता मंत्री को भी सौंपा।

ये भी पढ़ें:  उदयपुर में कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबे चार बच्चे, सभी की मौत, पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed