{"_id":"67d184bb01d0e3d59403317b","slug":"faag-festival-will-be-held-in-sanwaliaji-temple-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2719829-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: श्री सांवलिया सेठ के दरबार में फाग महोत्सव 14 मार्च को, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: श्री सांवलिया सेठ के दरबार में फाग महोत्सव 14 मार्च को, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार
चित्तौड़गढ़ जिले में श्री सांवलिया सेठ के दरबार में फाग महोत्सव 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
सांवलियाजी मंदिर में फूलडोल महोत्सव पर होगा भव्य आयोजन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में फाग महोत्सव वृंदावन की तर्ज पर शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इस बार अवकाश को देखते हुए बड़ी संख्या में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, धुलंडी के एक दिन पूर्व गुरुवार को भगवान सांवलिया सेठ का भंडार भी खोला जाएगा और चढ़ावा राशि की भी गणना होगी।
Trending Videos
यह भी पढ़ें: तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामलीला का मंचन चार अप्रैल को, 100 से अधिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, विगत कुछ वर्षों से श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल होलिका दहन के अगले दिन धुलंडी के पावन पर्व पर फूलडोल व फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 14 मार्च शुक्रवार को फूलडोल महोत्सव मनाया जाएगा। फूलडोल महोत्सव को लेकर सांवलियाजी कस्बे में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में चांदी के रथ में भगवान श्री सांवलिया सेठ के बाल स्वरुप को बिराजित कर नगर भ्रमण करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: सलूंबर में महिलाओं ने हर्बल गुलाल से बनाई अलग पहचान, यहां जलाई जाती है नारियलों की होली
भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते और होली खेलते चलेंगे। ठाकुरजी की इस विशाल शोभायात्रा में इस बार हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां मंदिर में सुबह 11.15 बजे राजभोग की आरती खत्म होगी। इसके शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में रंग-बिरंगी गुलाल से भक्त ठाकुरजी के संग फाग खेलेंगे। इधर, मंदिर प्रशासन की और से आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।