{"_id":"681b34407103b9a1d303b7f4","slug":"instructions-given-regarding-mock-drill-and-black-out-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-2917360-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: ब्लैक आउट और मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन सतर्क, कलेक्टर बोले- स्वप्रेरणा से करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: ब्लैक आउट और मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन सतर्क, कलेक्टर बोले- स्वप्रेरणा से करें सहयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में आज होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में विभिन्न अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
राजस्थान
विज्ञापन
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में जिले में आज संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
Trending Videos
बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट अभ्यास में स्वप्रेरणा से सहयोग करें। उन्होंने बताया कि डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान और राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत यह अभ्यास किया जा रहा है, जिसमें सभी सरकारी भवनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों से सायरन बजाकर ब्लैक आउट की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद नागरिकों को अपने घरों, दुकानों और सड़कों पर चल रहे वाहनों की सभी लाइटें बंद रखनी होंगी। मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट भी बंद रखने का आग्रह किया गया है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सेवा से जुड़ा अहम दायित्व बताया और कहा कि यह अभ्यास गांवों तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kota News : शहर में 11 जगह पर बजेंगे सायरन, प्रशासन की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान
रावतभाटा न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा चाक-चौबंद
कलेक्टर ने बताया कि रावतभाटा स्थित न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई है। अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई है। उन्होंने नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचने और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें या वीडियो साझा न करने की अपील की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि ब्लैक आउट अभ्यास को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। रावतभाटा न्यूक्लियर प्लांट को प्रथम श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि चित्तौड़गढ़ जिला संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह अभ्यास संभावित आपातकालीन स्थिति में तैयार रहने के लिए है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी।
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: भगत की कोठी-चेन्नई सेंट्रल नई सुपरफास्ट ने शुरू किया अपना पहला सफर, पांच दिन होगा संचालन
बैठक में पूर्व सैनिक विजय रविराज ने आम नागरिकों को ब्लैक आउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने सिविल डिफेंस की बैठक भी ली, जिसमें अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम और विनोद मल्होत्रा ने डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, एएसपी सरिता सिंह, उपखंड अधिकारी बिनु देवल, धार्मिक-सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।