सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News Two hunters arrested for smuggling 95 kg of Nilgai meat

Chittorgarh News: नीलगाय का शिकार कर 95 किलो मांस की कर रहे थे तस्करी, दो शिकारी गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

नीलगाय का शिकार कर 95 किलो मांस की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।

Chittorgarh News Two hunters arrested for smuggling 95 kg of Nilgai meat
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाना पुलिस ने वन्य जीव नीलगाय का शिकार कर बाइक पर मांस की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 95 किलो नीलगाय का मांस के अलावा शिकार में प्रयुक्त बंदूक, धारदार छुर्रा और छर्रे सहित दो बाइक को भी जब्त किया है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रूप से वन्यजीवों का शिकार कर उनके मांस की तस्करी करने वाले शिकारियों पर कार्रवाई को लेकर जाब्ते को निर्देश दिए थे। ऐसे में पारसोली थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त पर निकली। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर खेरपुरा सरकारी स्कूल से खदानों की तरफ आने-जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो बाइक पर बस्सी थाना क्षेत्र के सोकिया निवासी मांगीलाल पुत्र पेमा कालबेलिया तथा बालुलाल पुत्र हीरा कालबेलिया आए। इन्हें डिटेन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य आरोपित प्यारा और हीरालाल कालबेलिया मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों बाइक की सीट के दोनों तरफ प्लास्टिक के चार बैग मिले। इसमें नीलगाय का करीब 95 किलो मांस भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने नीलगाय का शिकार करने में प्रयुक्त बंदूक, मांस काटने में प्रयुक्त धारदार छुर्रा, बंदूक के छरें, टॉपियां भी आरोपियों के कब्जे से जब्त किया।

पारसोली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पशु चिकित्सक की टीम को मौके से बुला कर जब्त किए मांस का पोस्टमॉर्टम करवा कर वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार मांस को नष्ट किया गया है। दोनों आरोपित से नीलगाय के मांस की तस्करी करने के संबंध में अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed