सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Opium caught from the roof of the house

Chittorgarh News: मकान की छत पर बनी टंकी में छुपाकर रखी थी सवा तीन किलो अफीम, नारकोटिक्स विभाग ने दी दबिश

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मकान की छत पर बनी टंकी में सवा तीन किलो अफीम छुपाकर रखी थी। नारकोटिक्स विभाग ने सूचना मिलने पर दबिश दी।

Chittorgarh Opium caught from the roof of the house
मायरा गांव में मकान की छत पर अफीम बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नारकोटिक्स की टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में आने वाले मायरा गांव में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया है। गांव में एक मकान पर लगी पानी की टंकी में अफीम से भरा बैग छिपाया हुआ था। इस पर नारकोटिक्स ने तीन किलो से ज्यादा अफीम बरामद की है। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

Trending Videos


उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने प्रदेश में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान नारकोटिक्स की टीम को मुखबिर से अफीम तस्करी के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली थी। इस पर कोटा और चित्तौड़गढ़ की टीम ने बिजयपुर थाना क्षेत्र के मायरा गांव में स्थित एक घर पर छापा मारा। यहां टीम तलाशी लेते हुए मकान की छत पर स्थित पानी की टंकी तक पहुंची। इसमें से 03.223 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान से भागकर भारत आई महिला, पूछताछ में बोली- पाकिस्तान वापस गई तो वहां जान का खतरा

मौके पर कार्रवाई के लिए कोटा सेल और चित्तौड़गढ़ सेल की संयुक्त टीम का गठन किया था। उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि अवैध अफीम को भूरे रंग के टेप से पॉलीथीन बैग में लपेट कर छत पर स्थित पानी की टंकी की कुंडी में लटका कर छुपा रखा था। बरामद अवैध अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: प्रकृति के मनोरम वातावरण के बीच यहां विराजे हैं पुष्करराज, जानिए क्या है इस मंदिर की खासियतें

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रखेगा। इससे प्रदेश में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित जानकारी विभाग की दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed