Chittorgarh News: बिना लाइसेंस अफीम की अवैध बुवाई, दो किलो अफीम जब्त कर फसल नष्ट की, एनडीपीएस में मामला दर्ज
अफीम की अवैध बुवाई को लेकर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने छापा मारकर मौके से दो किलो अफीम जब्त की और आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अफीम के डोडों पर चीरा लगाकर अफीम भी निकाल ली थी।
विस्तार
गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स विभाग की टीम ने निंबाहेड़ा उपखंड के भुवानिया खेड़ी गांव में दबिश दी। मौके पर टीम ने खेत के मालिक दिनेश पुत्र राधेश्याम धाकड़ से खेती के लिए जारी किए गए वैध लाइसेंस की मांग की लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 1008 वर्ग मीटर (10.5 आरी) में अवैध अफीम की बुवाई की थी और 1.960 किलोग्राम अफीम एकत्रित कर ली थी। नारकोटिक्स टीम ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और फसल को नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स विभाग किसानों को अफीम बुवाई के लिए करीब 10 आरी का लाइसेंस जारी करता है। आरोपी ने भी इसी क्षेत्रफल में बुवाई की थी ताकि किसी को शक न हो, लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर विभाग ने इस अवैध खेती का पर्दाफाश कर दिया। अब यह जांच की जा रही है कि इस अवैध कार्य में और कौन-कौन संलिप्त हैं।

बिना लाइसेंस अफीम बुवाई के मामले में कार्रवाई

बिना लाइसेंस अफीम बुवाई के मामले में कार्रवाई