सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Chittorgarh News: Suspicious death of youth from Nimbahera in Bhopal, murder suspected, family members protest

Chittorgarh: भोपाल में निंबाहेड़ा के युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका में घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: भोपाल में चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा के युवक की संदिग्ध मौत हो गई। सोमवार को उसका शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने हत्या की आशंका में आरोपी के घर के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। पढ़ें पूरी खबर...।
 

Chittorgarh News: Suspicious death of youth from Nimbahera in Bhopal, murder suspected, family members protest
युवक की मौत के मामले में घर के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा क्षेत्र में उस समय आक्रोश का माहौल पैदा हो गया, जब भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुए एक युवक का शव सोमवार को गांव लाया गया। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए आरोपी के घर के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला जिले के निंबाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के ढ़ोवलिया गांव का है। जहां खलासी के रूप में कार्यरत युवक की मौत मध्यप्रदेश के भोपाल में हो गई थी।

Trending Videos

 
मृतक की पहचान दिलखुश पुत्र राधेश्याम मीणा के रूप में हुई है, जो एक टैंकर पर खलासी का काम करता था। वहीं, उसी गांव का रहने वाला रंजीत सिंह इस टैंकर का चालक है। उस पर दिलखुश को भोपाल ले जाकर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप परिजनों ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karauli News: करौली पहुंचे CM भजनलाल, जलभराव प्रभावित इलाकों का लिया जायजा; राहत कार्यों में तेजी के निर्देश
 
भोपाल से शव लाकर किया प्रदर्शन, आरोपी के घर के बाहर जुटी भीड़
जानकारी के अनुसार, सोमवार को परिजन मृतक दिलखुश का शव भोपाल से लेकर गांव लौटे। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों ने चालक रंजीत सिंह के मकान के बाहर शव रख कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

चित्तौड़गढ़ जिले के युवक की मौत के मामले में घर के बाहर शव रख प्रदर्शन करते परिजन।
 
इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए निंबाहेड़ा डिप्टी बद्रीलाल राव और कोतवाली थाना अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
 
परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, दी लिखित शिकायत की चेतावनी
मृतक के चाचा दिनेश मीणा ने बताया कि यह घटना 30 जुलाई को घटी थी और एक अगस्त की सुबह दिलखुश की मृत्यु हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रंजीत सिंह ने न तो परिजनों को समय पर सूचना दी और न ही शव को उचित हालत में छोड़ा। परिजनों को दो अगस्त की दोपहर भोपाल पुलिस से दिलखुश की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद वे वहां पहुंचे।
 
परिजनों ने यह भी बताया कि शव पर जगह-जगह जलने के निशान थे, जिससे उन्हें संदेह है कि यह हादसा नहीं बल्कि साजिशन हत्या है। इस मामले में उन्होंने भोपाल में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Alwar News: कानूनगो की संदिग्ध मौत से सनसनी, तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप; प्रशासन में मचा हड़कंप
 
हाईटेंशन लाइन से करंट लगने की बात आई सामने
जानकारी के अनुसार, कुछ सूत्रों का कहना है कि टैंकर पर डीजल का गेज चेक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दिलखुश को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन इस बात से सहमत नहीं हैं और पूरा मामला संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं।
 
पुलिस ने दिया जीरो एफआईआर का आश्वासन
पुलिस ने परिजनों को समझाया कि यदि वे हत्या की शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, तो लिखित रिपोर्ट दी जाए। इसके आधार पर जीरो एफआईआर काटकर संबंधित कार्रवाई भोपाल पुलिस को भेजी जाएगी। निंबाहेड़ा डिप्टी बद्रीलाल राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजी किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम भोपाल में हो चुका है और मामले की जांच संबंधित क्षेत्र की पुलिस करेगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन न्याय की मांग पर अडिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed