सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: No trace of girl and mother-daughter who drowned in river 4 days ago, technology failed

Chittorgarh News: चार दिन पहले नदी में बही बालिका और मां-बेटी का अब तक नहीं सुराग, तकनीक भी नाकाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: बीते दिनों नदी में बहने की दो घटनाओं में लापता हुई बालिका और मां-बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रहे रेस्क्यू अभियान और हाई-टेक उपकरणों की मदद के बावजूद अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Chittorgarh News: No trace of girl and mother-daughter who drowned in river 4 days ago, technology failed
लापता लोगों की तलाश में चलाया गया रेस्क्यू अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में पिछले दिनों नदियों में बह जाने की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद अब तक तीन लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। एक ओर राशमी क्षेत्र के सोमी में पुलिया से कार बहने के बाद लापता हुई छह वर्षीय बालिका की तलाश पांच दिन बाद भी जारी है, वहीं पारसोली क्षेत्र के सारण गांव में शुक्रवार को नदी में बही मां-बेटी का भी पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रहे रेस्क्यू अभियानों और हाई-टेक उपकरणों की मदद के बावजूद अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Trending Videos

 
सोमी हादसे में लापता बच्ची की तलाश बेनतीजा
राशमी क्षेत्र के सोमी गांव में 26 अगस्त को कार पुलिया से डूब गई थी। उसमें सवार चार लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए थे, लेकिन छह वर्षीय रूत्वि अब तक लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार तलाश कर रही हैं। शनिवार को बांध के गेट बंद कर नदी का बहाव कम करने की कोशिश की गई। इसके अलावा उदयपुर से हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और ड्रोन भी मंगवाए गए। लंबी दूरी की दृश्यता वाले कैमरों और ड्रोन से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में तलाशी की गई, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: पूर्व भाजपा प्रवक्ता जानू का प्रहार, आरपीएससी विवाद में राजेंद्र राठौड़ की भूमिका पर उठाए सवाल
 
रूपारेल नदी में मां-बेटी लापता
इधर, पारसोली थाना क्षेत्र के सारण गांव में शुक्रवार को एक परिवार के पांच लोग बाइक से नदी पार कर रहे थे। पुलिया पर पानी बहने से बाइक बह गई। इनमें से तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन 30 वर्षीय महिला और उसकी बेटी बह गईं। गोताखोर और पुलिस की टीम शनिवार को दिनभर तलाशी में जुटी रही। अंधेरा होने के कारण शुक्रवार रात रेस्क्यू रोकना पड़ा था, जिसे सुबह फिर शुरू किया गया। अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कई किलोमीटर क्षेत्र में खोज की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
 
बारिश से रेस्क्यू में आई रुकावट
मातृकुंडिया बांध में बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार रात डैम के गेट खोलने पड़े। हालांकि सुबह गेट बंद कर दिए गए, लेकिन इससे रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ। जल संसाधन विभाग ने एहतियात बरतने के लिए आसपास के लोगों को पुलियाओं से दूर रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Udaipur News: गोरा बनाने के बहाने पत्नी को जला दिया था जिंदा, कोर्ट ने सुनाई हैवान पति को खौफनाक सजा; जानें...
 
जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर
पारसोली क्षेत्र की घटना को लेकर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, क्षेत्रीय विधायक सुरेश धाकड़ भी शनिवार को घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की स्थिति की जानकारी ली और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed