सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Silver bat-ball and stump presented to Sanwalia Seth

Chittorgarh News: सांवलिया सेठ को भेंट किया चांदी का बैट-बॉल और स्टंप, आईपीएल में जीती थी सवा करोड़ की राशि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

 नरेंद्र अपने रिश्तेदार के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे और भेंट कक्ष में 162 ग्राम चांदी से बने क्रिकेट उपकरण अर्पित किए। मंदिर प्रभारी ने उनका स्वागत किया और भेंट का सम्मान किया। नरेंद्र ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ में उनकी गहरी आस्था है, और यह भेंट किसी मन्नत का नहीं, बल्कि श्रद्धा का प्रतीक है।

Chittorgarh News: Silver bat-ball and stump presented to Sanwalia Seth
सांवलियाजी को भेंट की चांदी के बैट और बॉल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन आने वाले श्रद्धालुओं की और से भगवान को कई तरह की वस्तुएं भेंट की जाती हैं। गत वर्ष आईपीएल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये जीतने वाले एक व्यक्ति ने भगवान को चांदी के बैट, बॉल और स्टम्प भेंट किए हैं। मंदिर प्रभारी ने भक्त का उपरणा ओढ़ा और प्रसाद भेंट कर स्वागत किया है।
Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि निकटवर्ती प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित इंद्रा कॉलोनी निवासी नरेंद्र गंधर्व ने ड्रीम इलेवन कॉन्टेस्ट में भाग लिया था। नरेंद्र गंधर्व ने 9 मई 2024 को हुवे पंजाब और बंगलौर मैच पर टीम बनाई थी। इसने एक ही मैच के दो कॉन्टेस्ट में भाग लिया और इसकी किस्मत चमक गई। नरेंद्र गंधर्व एक कॉन्टेस्ट में तो प्रथम विजेता रहा और 40 लाख रुपये जीते। वहीं दूसरे में यह द्वितीय आया और पुरस्कार स्वरूप एक करोड़ रुपये जीते। ऐसे में इसने एक ही दिन में एक ही मैच पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये जीत लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चितौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी मंदिर में ड्रीम इलेवन में जीतने वाले श्रद्धालु ने भगवान को चांदी क

ऐसे में नरेंद्र गंधर्व रविवार शाम को सांवलियाजी मंदिर दर्शन करने आए। इस दौरान इसके साथ रिश्तेदार कुरेठा निवासी रामलाल बारेठ भी साथ था। यहां मंदिर कार्यालय के भेंट कक्ष में चांदी से बने क्रिकेट के बैट बॉल और स्टंप भेंट किए, जिसका वजन 162 ग्राम है। इस दौरान मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने नरेंद्र गंधर्व से चांदी के बने क्रिकेट सामग्री चढ़ाने के बारे में पूछा। तब सामने आया कि ड्रीम इलेवन में राशि जीतने के कारण वह चांदी के बैट और बॉल चढ़ा रहा है। इसने यह भी बताया कि उसने पहले कोई मनोकामना नहीं मांगी थी। भगवान सांवलिया सेठ में आस्था है, जिसके चलते वह मंदिर में भेंट लेकर आया है। नरेंद्र गंधर्व ने बताया कि ईनाम में मिली राशि में से 42 लाख रुपये टैक्स में कटे तथा उसके खाते में 98 लाख रुपये आए थे। इस राशि से उसने मकान भी बनाया और कार भी खरीदी।

चितौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी मंदिर में ड्रीम इलेवन में जीतने वाले श्रद्धालु ने भगवान को चांदी क

जहीर जैसे एक्शन से चर्चा में आई सुशीला मीणा का भी स्वागत
इधर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो से चर्चा में आई सुशीला मीणा भी रविवार को सांवलियाजी मंदिर पहुंची। यहां भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने सुशीला मीणा का भी उपरणा ओढ़ा पहना कर स्वागत किया तथा भगवान सांवलिया सेठ का प्रसाद भेंट किया। गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सुशीला मीणा के बॉलिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। साथ ही लिखा था कि इस बालिका का बॉलिंग एक्शन जहीर खान से काफी मिलता है। इसके बाद से यह बालिका चर्चा में आई तथा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पढ़ाई के साथ ही क्रिकेट की कोचिंग निशुल्क दे रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed