सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: Madan Dilawar says this time we will create record by planting 20 crore saplings

Chittorgarh News: जन सुनवाई के बाद बोले मंत्री मदन दिलावर- इस बार 20 करोड़ पौधे लगा कर बनाएंगे कीर्तिमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Chittorgarh News: मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर पिछली बार हमने प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाए थे। इस बार 20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक माह तक पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा।

Chittorgarh News: Madan Dilawar says this time we will create record by planting 20 crore saplings
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई के लिए पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री मदन दिलावर
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ में प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने एक बार फिर पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाने और इस वर्ष 20 करोड़ पौधे लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने आने वाले समय को पर्यावरण के लिए चुनौती बताते हुए अधिकाधिक पौधे लगाकर प्रदेश का कीर्तिमान बनाने का आह्वान किया है। दिलावर शुक्रवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Trending Videos

 
मंत्री दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर पिछली बार हमने प्रदेश में सात करोड़ पौधे लगाए थे। इस बार 20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक माह तक पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा, जिसमें हर दिन प्रत्येक कार्मिक 15 पौधे लगाएगा। वहीं, मनरेगा के माध्यम से गढ्ढे खुदवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरणविदों के अनुसार एक व्यक्ति के करीब 420 पौधे होने चाहिए। जबकि प्रदेश में यह अनुपात महज 28 पौधों का ही है। इस दौरान उन्होंने भावी पीढ़ी को बचाने के लिए पॉलीथीन का प्रयोग न करने की भी शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: जयपुर में आर्किटेक्ट ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरएएस पर लगाए आरोप
 
जन सुनवाई के दौरान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, डॉ सुरेश धाकड़, अर्जुनलाल जीनगर, जिला कलक्टर आलोक रंजन, सीईओ अनुप पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, एडीएम रामचन्द्र खटीक सहित पंचायतराज, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
 
‘शिक्षा विभाग में शीघ्र होंगे प्रमोशन व नई भर्तियां’
शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि विद्यालयों में अभी शिक्षकों की कमी की शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन विभाग ने आगामी सत्र के लिए पूरा मैप तैयार कर लिया है। शीघ्र ही शिक्षकों के ट्रांसफर खोले जाएंगे। उसके बाद समान अनुपात में शिक्षक उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि 25 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रमोशन कर उन्हें द्वितीय श्रेणी शिक्षक बनाया जाएगा। वहीं, नई भर्ती निकाली जा रही है, जिससे कि शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विभाग किसी भी स्थिति में डेपुटेशन की व्यवस्था नहीं करेगा।
 
‘निजी विद्यालयों की लूट पर होगी कार्रवाई’
मीडिया कर्मियों की ओर से किए गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि निजी विद्यालयों द्वारा पाठ्य पुस्तकों और स्कूल ड्रेस के मामले में मनमानी की जाती है। इस मामले में शीघ्र ही निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीधे शिकायत आने पर वे कठोर कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए काम किया जा रहा है।
 
फर्जी दस्तावेज से नौकरी के मामले में होगी कार्रवाई
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से बहुचर्चित शिक्षिका सीमा मीणा की नौकरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। उन्हें संज्ञान में लाया कि उनके आने से पहले आनन-फानन में एफआईआर कराई गई है, जबकि क्लीन चिट देने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पूरे मामले को मंत्री स्तर पर मंगवा कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई होगी। वहीं, उन्होंने संस्कृत शिक्षा के मामले में कहा कि कई विद्यालयों को दसवीं से 12वीं तक क्रमोन्नत किया है और संस्कृत शिक्षकों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें- Nagaur News: ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर, ट्रेलर चालक और खलासी की मौत; ट्रक चालक की हालत गंभीर
 
औपचारिकता साबित हुई जन सुनवाई
शिक्षा मंत्री एवं पंचायतरात मंत्री मदन दिलावर के आगमन और उनकी जन सुनवाई को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया गया था। जन सुनवाई को लेकर लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन जन सुनवाई औपचारिकता साबित हुई। कई लोग अपनी बारी का ही इंतजार करते रह गए। बड़ी बात यह हुई कि कई शिक्षक संगठन और सरकार कार्मिक अपनी परिवेदनाओं को लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पाई। हालांकि कुछ मामलों में मंत्री ने पुलिस, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, उन्होंने कहा कि जन सुनवाई फीडबैक का एक माध्यम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed