सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Sanwalia Seth store opened in one and a half month seven and a half crores were counted

Chittorgarh: होली के कारण डेढ़ महीने में खोला सांवलिया सेठ का भंडार, पहले चरण में साढ़े सात करोड़ की हुई गणना

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के कारण डेढ़ महीने में सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया। पहले चरण में साढ़े सात करोड़ की गणना हुई।

Chittorgarh Sanwalia Seth store opened in one and a half month seven and a half crores were counted
सांवलियाजी मंदिर में भंडार खोलकर चढ़ावा राशि की गणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूरे देश में होली के त्योहार का उत्सव है। होलिका दहन के अगले दिन शुक्रवार को रंग-बिरंगे गुलाल और कलर से होली खेली जाएगी। वहीं, जिले के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर भक्त भगवान के साथ होली खेलेंगे। इसके एक दिन पहले यानी गुरुवार को भगवान सांवलियाजी सेठ का भंडार खोला गया। पहले चरण की गणना में भंडार से सात करोड़ 55 लाख रुपये चढ़ावा राशि की गणना हुई। वहीं, शेष राशि की गणना आगामी दिनों में की जाएगी। होली का त्योहार होने के कारण इस बार डेढ़ महीने में भंडार खोला गया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में भंडार प्रत्येक महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोला जाकर चढ़ावा राशि की गणना की जाती है। लेकिन होली और दीपावली के त्योहार पर डेढ़ महीने का भंडार खोला जाता है। ऐसे में इस बार होली के त्योहार के कारण गुरुवार को ठाकुरजी का भंडार खोला गया। यहां मंदिर में सुबह 11.15 बजे राजभोग की आरती का समापन हुआ। इसके बाद भंडार खोलकर चढ़ावा राशि की गणना शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: श्री सांवलिया सेठ के दरबार में फाग महोत्सव 14 मार्च को, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर और सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम के अलावा नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, भदेसर डिप्टी अनिल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय नन्दकिशोर टेलर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, संपदा प्रभारी भैरूगिरी, मंडफिया थानाधिकारी गोकुल लाल डांगी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सांवलिया मंदिर बोर्ड के सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा, ममतेश शर्मा सहित विभिन्न बैंकों के कार्मिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: सांवलिया सेठ को भेंट किया साढ़े सात लाख का ट्रैक्टर, अच्छे व्यवसाय के लिए की कामना

यहां गुरुवार शाम तक चढ़ावा राशि की गणना की गई। पहले चरण में की गई गणना में सात करोड़ 55 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। वहीं, शेष बची राशि की गणना धुलंडी के त्योहार के बाद आगामी दिनों में की जाएगी। इसके अलावा भंडार से प्राप्त सोना एवं चांदी तथा भेंट कक्ष में प्राप्त राशि की गणना सहित सोना तथा चांदी का वजन भी बाद में होगा। इधर, सांवलियाजी के फूलडोल महोत्सव में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।

चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर में गुरुवार को भंडार खोल कर चढ़ावा राशि की गणना करते

चढ़ावा राशि की गणना करते हुए

चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलियाजी मंदिर में गुरुवार को भंडार खोल कर चढ़ावा राशि की गणना करते

चढ़ावा राशि की गणना करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed