{"_id":"683c34afe9487ffb8b0df93f","slug":"the-robber-bride-and-her-husband-arrested-chittorgarh-news-c-1-1-noi1392-3012230-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: फर्जी शादी कर रुपये ठगने का खुलासा, यूपी की लुटेरी दुल्हन व पति गिरफ्तार; जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: फर्जी शादी कर रुपये ठगने का खुलासा, यूपी की लुटेरी दुल्हन व पति गिरफ्तार; जानें सबकुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Chittorgarh: पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डूंगला थानांतर्गत किशन करेरी निवासी नेमीचंद कुमावत ने उसके साथ धोखे से फर्जी शादी कर दो लाख रूपये ऐंठने वालों के खिलाफ डूंगला थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चित्तौड़गढ़ जिले के डुंगला थाना पुलिस ने धोखे से फर्जी शादी कर रुपए ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी की निवासी लुटेरी दुल्हन व उसके पति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने दुल्हन को दिए दो लाख रुपए में से पुलिस ने 20 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। फर्जी शादी करा रुपए लेने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिया है, जिसकी गिरफ्तारी शेष है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डूंगला थानांतर्गत किशन करेरी निवासी नेमीचंद कुमावत ने उसके साथ धोखे से फर्जी शादी कर दो लाख रूपये ऐंठने वालों के खिलाफ डूंगला थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर राशि बरामदगी के लिए डूंगला थानाधिकारी अमृतलाल के निर्देशन में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने नेमीचंद कुमावत के साथ हुई टीम ने जांच की।
पढ़ें: युवक से 10 लाख कीमत की 2.50 किलो अफीम जब्त, नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
इस मामले में प्रार्थी की और से दी गई जानकारी के आधार पर लुटेरी दुल्हन यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार थानांतर्गत रूद्रपुर शिवनाथ निवासी अनुराधा पत्नी विशाल कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। साथ ही लुटेरी दुल्हन के पति विशाल कुमार पुत्र रामभवन पासवान को भी गिरफ्तार किया गया हैं। इस संबंध में अनुसंधान के बाद धोखे से शादी कराने वाले दलाल को पुलिस ने नामजद कर लिया है।
इससे शादी के नाम पर दो लाख रुपए पीड़ित से लिए थे। आरोपियों के कब्जे से ठगी की वारदात में पीड़ित से ऐठें गए 20 हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली है। शेष रही रही नकदी बरामदगी और दलाल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है ।
Trending Videos