{"_id":"69e9e5d51a92cf5dc70cb939","slug":"people-queuing-up-for-cylinders-550-cylinders-arrived-but-a-thousand-people-turned-up-to-collect-them-dausa-news-c-1-1-noi1437-4199019-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: 41 डिग्री की तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार! बुकिंग हजारों में सप्लाई सिर्फ 550","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: 41 डिग्री की तपती धूप में गैस सिलिंडर के लिए घंटों इंतजार! बुकिंग हजारों में सप्लाई सिर्फ 550
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa News: बांदीकुई में एलपीजी गैस सिलिंडरों की भारी कमी के कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। युद्ध के असर और सप्लाई बाधित होने से बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी भी बंद हो गई है।
दौसा सिलिंडर के लिए लगी कतारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का असर एलपीजी गैस सिलिंडर पर अधिक पड़ रहा है। हालात यह है कि जिले में रोजाना हजारों की संख्या में गैस सिलिंडर बुक हो रहे हैं, लेकिन इसके मुकाबले सप्लाई पूरी नहीं मिलने के कारण लोगों को कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। बांदीकुई में चार दिन के अंतराल में वितरण के लिए मात्र 550 सिलेंडर ही आ रहे हैं। इससे लगातार गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ती जा रही है।
Trending Videos
होम डिलीवरी बंद, बढ़ी परेशानी
होम डिलीवरी बंद होने से लोग काफी परेशान हैं। गैस गोदाम के बाहर सुबह तड़के 5 बजे से लगी लोगों की कतार दोपहर 12 बजे तक लगी रही। एक गैस सिलिंडर के लिए लोगों ने 41 डिग्री तापमान भी सहन किया और चिलचिलाती धूप में खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिनों से सिस्टम खराब
शहर में गैस सप्लाई का सिस्टम पिछले 15 दिनों से खराब चल रहा है। आगे से गैस की सप्लाई कम आने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो शहर में मात्र चार बार ही गैस सिलिंडर आए हैं। ऐसे में लोगों को बुकिंग कराने के पांच दिन बाद भी सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है।
550 सिलिंडर पर भारी भीड़
चार दिन के अंतराल के बाद बुधवार को यहां वितरण के लिए 550 गैस सिलिंडर आए। इन्हें लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही गैस गोदाम के बाहर लोगों की कतार लग गई। जैसे ही सुबह 8 बजे से वितरण शुरू हुआ, गोदाम के बाहर लंबी कतार लग गई। भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वितरण शुरू करवाया। दोपहर 12 बजे तक यहां कतार लगी रही। इस दौरान तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था और गर्म हवा चल रही थी।
ये भी पढ़ें: जयपुर में हाई अलर्ट! राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
बुकिंग ज्यादा, सप्लाई कम
बुकिंग की तुलना में सप्लाई कम है। स्थिति यह है कि रोजाना करीब 400 लोग ऑनलाइन गैस बुक करा रहे हैं, जबकि वितरण के लिए चार दिन के अंतराल में केवल 550 गैस सिलिंडर ही आ रहे हैं। ऐसे में बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं।

कमेंट
कमेंट X