Accident: दौसा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पुलिया से 10 फीट नीचे गिरा टेंपो, महिला की मौत; भाई-बहन घायल
Dausa Car-Tempo Accident: दौसा के उगरियावास गांव में कार की टक्कर से टेंपो पुलिया से नीचे गिर गया, जिसमें हेमलता मीणा की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अजय कुमार मीणा और उषा घायल हो गए। कार चालक फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार
दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के उगरियावास गांव में शनिवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पुलिया से करीब 10 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गेहूं की फसल कटाई के लिए जा रहे थे तीनों भाई-बहन
जानकारी के अनुसार, उगरियावास गांव निवासी अजय कुमार मीणा अपने टेंपो से मिर्जापुरा गांव में गेहूं की फसल कटाई के लिए जा रहे थे। उनके साथ उनकी बहनें हेमलता और उषा भी सवार थीं। उगरियावास रोड पर ईंट भट्टे के पास पुलिया पर पीछे से आ रही कार ने तेज गति और लापरवाही से टेंपो को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरा टेंपो
कार की टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए पुलिया से करीब 10 फीट नीचे गिर गया। हादसे में टेंपो सवार तीनों भाई-बहन हेमलता, उषा और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पढ़ें- Brutal Murder: खेत में बुजुर्ग किसान की नृशंस हत्या; पहले पत्थर से कुचला, फिर हाथ-पैर बांधकर शव कुएं में फेंका
अस्पताल में हेमलता को मृत घोषित, अन्य का इलाज जारी
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने हेमलता मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय कुमार मीणा और उनकी बहन उषा का प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को थाने भिजवाया और मृतका के शव का मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में अजय कुमार मीणा ने कार चालक के खिलाफ लालसोट थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.