{"_id":"6a44b2c4f2a7a2bd5708f105","slug":"dacoit-jagan-gurjar-funeral-today-family-awaits-body-as-huge-crowds-gather-in-dholpur-village-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैत जगन गुर्जर का भभूतीपुरा में होगा अंतिम संस्कार: शव का इंतजार कर रहे परिजन, गांव में जुटी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैत जगन गुर्जर का भभूतीपुरा में होगा अंतिम संस्कार: शव का इंतजार कर रहे परिजन, गांव में जुटी भारी भीड़
Wed, 01 Jul 2026 11:55 AM IST
धौलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: धौलपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:55 AM IST
सार
अजमेर जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत के बाद उसके पैतृक गांव भभूतीपुरा कुदिन्ना में माहौल गमगीन है। शव के गांव पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि अंतिम संस्कार की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई जगन गुर्जर की मौत के बाद उसके पैतृक गांव भभूतीपुरा कुदिन्ना में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, बारिश के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। शव के गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए जुट रहे हैं।
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। जगन गुर्जर के भाई और अन्य परिजन भी पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार की तैयारियों में शामिल हैं।
11 लाख का इनामी था जगन गुर्जर
जगन गुर्जर कभी चंबल अंचल का ऐसा नाम था, जिसका धौलपुर, करौली, डांग क्षेत्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना तक खौफ माना जाता था। उस पर एक समय 11 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
गुर्जर आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आया था जगन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में गुर्जर आंदोलन के दौरान जगन गुर्जर ने कथित रूप से उनके महल को उड़ाने की धमकी देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और उसकी पत्नी का भी पुलिस के साथ मुठभेड़ में नाम सामने आया था। लंबे समय तक फरार रहने के बाद जगन ने आत्मसमर्पण कर दिया और तब से वह जेल में बंद था।
ये भी पढ़ें- डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड: 'काश जन्म लेते ही मर जाता', बेटे के गुनाह से टूटा पिता, परिवार ने मान लिया मरा हुआ
मौत के बाद हुआ विरोध
जगन गुर्जर की मौत के बाद परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया और अंतिम संस्कार से पहले सुरक्षा की मांग की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भरोसा दिए जाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। फिलहाल पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।