{"_id":"69ef92aa4d9a01a636054295","slug":"jaipur-news-nitin-nabin-breaks-protocol-reaches-stage-on-rajyavardhan-rathore-s-request-programme-altered-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: प्रोटोकॉल तोड़कर मंच पर पहुंचे नितिन नवीन, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के आग्रह पर बदला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: प्रोटोकॉल तोड़कर मंच पर पहुंचे नितिन नवीन, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के आग्रह पर बदला कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार
अपने तय कार्यक्रम से हटकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आग्रह पर जेडीए सर्किल स्थित मंच पर जा पहुंचे। यह पूरा घटनाक्रम तय प्रोटोकॉल से अलग था, जिसने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आग्रह पर मंच पर पहुंचे नितिन नवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान उस समय खास राजनीतिक और संगठनात्मक संदेश देखने को मिला, जब उन्होंने तय प्रोटोकॉल से हटकर जेडीए सर्किल पर लगे मंच पर जाने का निर्णय लिया।
Trending Videos
दरअसल पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नितिन नवीन को एयरपोर्ट के बाहर सभा को संबोधित करने के बाद विभिन्न स्थानों पर केवल वाहन से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी क्रम में काफिला जब जेडीए सर्किल पहुंचा, तो वहां दृश्य कुछ अलग नजर आया। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशेष आग्रह पर नितिन नवीन अपनी गाड़ी से उतरे और उनका हाथ पकड़कर मंच की ओर बढ़ गए। यह घटनाक्रम तय प्रोटोकॉल से अलग था, जिससे कार्यक्रम में अचानक नया उत्साह देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: Jaipur: नितिन नबीन के स्वागत कार्यक्रम में कांच टूटने से हड़कंप, मंत्री जवाहर सिंह बेड़म घायल; बड़ा हादसा टला
नितिन नवीन के मंच की ओर बढ़ते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मंच पर पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारों से माहौल को पूरी तरह ऊर्जावान बना दिया। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पारंपरिक तरीके से तलवार भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया, जिसने आयोजन को और भी खास बना दिया।
इस मौके पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिली है और कार्यकर्ताओं में जोश व विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर विकास को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राठौड़ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए प्रदेश भाजपा पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने की दिशा में स्पष्ट रणनीति पर जोर दिया।

कमेंट
कमेंट X