{"_id":"6a44fcceae0528b395091d73","slug":"dausa-bus-fire-becomes-fourth-major-road-inferno-in-rajasthan-in-18-months-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दौसा बस हादसे ने ताजा किए पुराने जख्म, दो साल में 4 बड़े अग्निकांडों से दहला राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दौसा बस हादसे ने ताजा किए पुराने जख्म, दो साल में 4 बड़े अग्निकांडों से दहला राजस्थान
Wed, 01 Jul 2026 05:11 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:11 PM IST
सार
दौसा बस हादसे में आठ यात्रियों की मौत के बाद राजस्थान के पिछले 2 साल के बड़े सड़क अग्निकांड फिर चर्चा में हैं। भांकरोटा, जैसलमेर और बालोतरा हादसों में भी दर्जनों लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में बुधवार तड़के हुए भीषण बस हादसे में आठ लोगों की मौत ने एक बार फिर पूरे राजस्थान को झकझोर दिया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग में कई यात्रियों की जान चली गई। इस हादसे ने प्रदेश में पिछले 4 साल के दौरान हुए उन दर्दनाक सड़क अग्निकांडों की यादें ताजा कर दी हैं, जिनमें दर्जनों लोग जिंदा जल गए थे।
भांकरोटा गैस टैंकर हादसा: हाईवे पर मचा था मौत का तांडव
20 दिसंबर 2024, शुक्रवार की सुबह करीब 5:45 बजे जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांकरोटा के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर और एक अन्य वाहन की टक्कर ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। टक्कर के बाद हुए विस्फोट से आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास गुजर रहे कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। कई लोग अपने वाहनों में ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस भीषण हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी। आज भी भांकरोटा हादसा राजस्थान के सबसे भयावह सड़क हादसों में गिना जाता है।
यह भी पढें- Rajasthan Bus Accident: पिता से कहा सुबह लौट रही हूं, लेकिन आई मौत की मनहूस खबर; इंदौर की भूमि की हो गई मौत
विज्ञापन
जैसलमेर बस अग्निकांड: कुछ मिनटों में राख हो गई पूरी बस
भांकरोटा हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि 14 अक्टूबर 2025, मंगलवार को जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थैयात गांव के पास एक और बड़ा अग्निकांड हो गया। दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 21 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। बाद की जांच में बस की बॉडी निर्माण और सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां सामने आई थीं।
बालोतरा में स्कॉर्पियो बनी चार दोस्तों की चिता
जैसलमेर हादसे के महज दो दिन बाद, 16 अक्टूबर 2025 को तड़के करीब 1:30 बजे बालोतरा जिले के सिंधरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई। स्कॉर्पियो में सवार चार दोस्त बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया था।
अब दौसा में फिर दोहराया दर्दनाक मंजर
अब दौसा में हुए ताजा बस अग्निकांड ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों में आग लगने की घटनाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले डेढ़ साल में राजस्थान ने कई ऐसे हादसे देखे हैं, जिनमें सड़क पर दौड़ते वाहन कुछ ही मिनटों में लोगों की चिता बन गए। भांकरोटा, जैसलमेर, बालोतरा और अब दौसा-इन घटनाओं ने यह संकेत दिया है कि सड़क हादसों के बाद लगने वाली आग यात्रियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनती जा रही है।

2 साल में राजस्थान का चौथा बड़ा अग्निकांड
- 20 दिसंबर 2024, भांकरोटा (जयपुर): एलपीजी टैंकर विस्फोट के बाद लगी आग में 20 लोगों की मौत।
- 14 अक्टूबर 2025, जैसलमेर: एसी स्लीपर बस में आग लगने से 21 से अधिक यात्री जिंदा जले।
- 16 अक्टूबर 2025, बालोतरा: ट्रेलर से टकराने के बाद स्कॉर्पियो में आग लगी, चार दोस्तों की मौत।
- 2 जुलाई 2026, दौसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से आठ यात्रियों की मौत।