सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Five Arrested in Abhijeet Deepke Slap Case; BJP leader's Brother Among Accused:sources

अभिजीत दीपके थप्पड़कांड में सियासी बवाल! भाजपा नेता के भाई समेत पांच गिरफ्तार, कौन है राकेश गुर्जर?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा के एक पदाधिकारी का भाई भी शामिल बताया जा रहा है।

Five Arrested in Abhijeet Deepke Slap Case; BJP leader's Brother Among Accused:sources
अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक भाजपा पदाधिकारी के भाई के शामिल होने के दावे के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


प्रदर्शन के दौरान मंच पर हुआ हंगामा
पुलिस के अनुसार, विधायकपुरी थाना क्षेत्र में आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके पर हमला हुआ था। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। जब अभिजीत दीपके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने आगे बढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच युवकों की हुई गिरफ्तारी
डीसीपी साउथ राज ऋषि ने बताया कि मामले में रोहित शर्मा (25) निवासी हीरावाला कानोता, राकेश गुर्जर (30) निवासी कुचावास बगरू, अजय शर्मा (25) निवासी कानोता, कुलदीप सिंह शेखावत (27) निवासी देवराला सीकर और निकेत (28) निवासी प्रभात नगर जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा कनेक्शन के दावे से बढ़ा सियासी विवाद
इस मामले में सबसे अधिक चर्चा राकेश गुर्जर को लेकर हो रही है। दावे किए जा रहे हैं कि वह भाजपा पदाधिकारी का भाई है। घटना के बाद यह आरोप भी लगाए गए कि भाजपा इस प्रकरण से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है, हालांकि पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, राकेश गुर्जर को सचिन पायलट का भी समर्थक बताया जा रहा है।

MBA छात्र से लेकर प्रतियोगी परीक्षार्थी तक शामिल
विधायकपुरी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार, गिरफ्तार पांचों युवक स्नातक स्तर तक शिक्षित हैं। रोहित शर्मा MBA कर रहा है, राकेश गुर्जर MBA का छात्र है, जबकि अजय शर्मा और कुलदीप सिंह शेखावत स्नातक कर चुके हैं और रोजगार की तलाश में हैं। निकेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

'कोई पूर्व योजना नहीं थी'
पुलिस के अनुसार रोहित, राकेश और अजय एक-दूसरे को पहले से जानते थे, जबकि कुलदीप और निकेत का अन्य आरोपियों से कोई परिचय नहीं था। वहीं, एक साथी अर्जुन ने दावा किया कि यह कोई पूर्व नियोजित घटना नहीं थी और वे केवल प्रदर्शन देखने पहुंचे थे, लेकिन माहौल में आक्रोश बढ़ने पर घटना हुई।

यह भी पढ़ें: प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया


'हिंसा से पीछे नहीं हटूंगा'
घटना के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और वे किसी भी हमले से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के मुद्दों और कथित अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, चाहे उन पर कितनी भी बार हमला किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed