सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   HPCL Rajasthan Refinery to Produce 40 Lakh Tonnes Diesel and 10 Lakh Tonnes Petrol Every Year

HPCL Rajasthan Refinery: रिफाइनरी से हर साल मिलेगा 40 लाख टन डीजल और 10 लाख टन पेट्रोल , ट्रायल रन इसी सप्ताह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 16 Jun 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रिफाइनरी में इसी सप्ताह डीजल उत्पादन का ट्रायल रन शुरू होगा। पूर्ण क्षमता पर रिफाइनरी सालाना 40 लाख टन डीजल और 10 लाख टन पेट्रोल बनाएगी। राज्यभर में 300 नए फ्यूल आउटलेट खोलने की योजना है।

HPCL Rajasthan Refinery to Produce 40 Lakh Tonnes Diesel and 10 Lakh Tonnes Petrol Every Year
पदपचरा रिफाइनरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की बहुप्रतीक्षित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी अब उत्पादन शुरू करने की दहलीज पर पहुंच गई है। इसी सप्ताह रिफाइनरी से डीजल का उत्पादन का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।  रिफाइनरी पूरी क्षमता से संचालन शुरू होने के बाद हर साल करीब 40 लाख टन (4 मिलियन टन) डीजल और 10 लाख टन (1 मिलियन टन) पेट्रोल का उत्पादन करेगी। इसके अलावा 10 लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन तथा एलएलडीपीई, एचडीपीई, ब्यूटाडाइन, बेंजीन, टोल्यूइन और सल्फर जैसे पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।

रिफाइनरी के उत्पादों की बिक्री और वितरण के लिए हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने प्रदेश में करीब 300 नए पीओएल (पेट्रोलियम ऑयल एंड लुब्रिकेंट) आउटलेट खोलने की योजना बनाई है। इसके अलावा रोडवेज, पुलिस, जेल, पर्यटन विभाग, स्टेट मोटर गैराज और जिला कलेक्टर पूल जैसे सरकारी संस्थानों की ईंधन आवश्यकताओं को भी रिफाइनरी के उत्पादों से पूरा करने की रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने रिफाइनरी उत्पादों के विपणन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति राज्य में उत्पादों के अधिकतम उपयोग और नए बाजार विकसित करने की संभावनाओं पर काम करेगी।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट

अगले महीने पीएम कर सकते हैं उद्घाटन
जानकारी के अनुसार रिफाइनरी का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने के पहले सप्ताह पचपदरा आ सकते हैं। हालांकि संभावित तिथि 4 जुलाई बताई जा रही है। गौरतलब है कि राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थित एचपीसीएल  रिफाइनरी में 20 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने से ठीक एक दिन पहले भीषण आग लग गई थी जिसके इस हादसे के बाद उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था एचपीसीएल  के अनुसार, यह आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में वैक्यूम रेसिड्यू एक्सचेंजर की इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पॉइंट में रिसाव  के कारण लगी थी।

  •  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed