सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Indian Railways Relief for Passengers During Summer Holidays North Western Railway Runs Special Trains

Indian Railway: गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह Updated Fri, 03 Apr 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे ने गर्मियों की भीड़ से निपटने के लिए 15 जुलाई तक हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलाने और अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। साथ ही 76 प्रमुख स्टेशनों पर आधुनिक होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे।

Indian Railways Relief for Passengers During Summer Holidays North Western Railway Runs Special Trains
रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने समय रहते तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलाने और कई लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान किया है। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक जारी रहेगी।
Trending Videos


हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में रेलवे पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हॉलिडे स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं और अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ाई गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री आसानी से सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


76 स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरिया
ट्रेनों में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी गई लिखित जानकारी में बताया कि देश के 76 प्रमुख स्टेशनों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस समर्पित यात्री होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। इन जगहों को इसलिए तैयार किया जा रहा है, ताकि पीक आवर्स में प्लेटफॉर्म पर होने वाली भीड़ को व्यवस्थित तरीके से संभाला जा सके।

ये सुविधाएं मिलेंगी
इन होल्डिंग एरिया में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सूचना बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, लगेज स्कैनर, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और अग्निशमन प्रणाली भी लगाई जाएगी। इसके अलावा आरओ पेयजल और पुरुष, महिला व दिव्यांगजन के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा भी होगी।

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह का एक मॉडल होल्डिंग एरिया पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिसे यात्रियों ने काफी सराहा है और इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed