{"_id":"69eb8e67fde6d58176070220","slug":"jaipur-news-asi-safely-rescues-woman-and-child-falling-from-escalator-at-sindhi-camp-metro-station-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाम: जयपुर में मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर मासूम बच्चे समेत गिरने लगी महिला, ASI ने देवदूत बन बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलाम: जयपुर में मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर पर मासूम बच्चे समेत गिरने लगी महिला, ASI ने देवदूत बन बचाई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur News: जयपुर के सिंधीकैम्प मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर पर महिला का संतुलन बिगड़ने से हादसा टल गया। ASI दुर्गा प्रसाद ने तुरंत महिला और बच्चे को संभाल लिया। दोनों सुरक्षित हैं, पुलिस कंट्रोल रूम ने प्रशंसा की।
सिंधीकैम्प मेट्रो स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर की राजधानी स्थित सिंधीकैम्प मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एस्केलेटर पर चढ़ते समय गोद में बच्चे को लेकर जा रही एक महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से गिरने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी की तत्परता से स्थिति संभल गई।
Trending Videos
एस्केलेटर पर बिगड़ा महिला का संतुलन
जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर एस्केलेटर से ऊपर जा रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घबरा गई। महिला के साथ गोद में मौजूद बच्चा भी फिसलकर नीचे गिरने की स्थिति में आ गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ASI दुर्गा प्रसाद ने तुरंत संभाली स्थिति
घटना के दौरान स्टेशन पर तैनात ASI दुर्गा प्रसाद ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। बिना समय गंवाए उन्होंने दौड़ लगाई और गिरती हुई महिला व बच्चे को संभाल लिया। उनकी सूझबूझ और सतर्कता के चलते संभावित बड़ा हादसा टल गया।
पढ़ें- मोबाइल पर देखकर रोक दी चोरी: घर का ताला तोड़ रहे थे तीन चोर, ग्रामीणों ने पीटा; जयपुर-जोधपुर से क्या कनेक्शन?
महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित
पुलिस के अनुसार, समय रहते मदद मिल जाने के कारण महिला और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद दोनों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और हालात सामान्य रहे। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से ASI दुर्गा प्रसाद की प्रशंसा की गई है। अधिकारियों ने उनकी तत्परता को जिम्मेदार पुलिसिंग का उदाहरण बताया।
यात्रियों ने भी सराहा कदम
घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी ASI दुर्गा प्रसाद की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने इसे पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
