सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LPG Shortage: Temporary Halt on Commercial LPG Cylinders to Ensure Supply for Domestic Consumers**

LPG Shortage: घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी नहीं होगी, कमर्शियल सिलेंडरों पर अस्थायी रोक-गोदारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 10 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति बाधाओं के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। स्थिति सामान्य होने तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगाई गई है, ताकि घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा सके।

LPG Shortage: Temporary Halt on Commercial LPG Cylinders to Ensure Supply for Domestic Consumers**
मंत्री सुमित गोदारा - फोटो : मंत्री सुमित गोदारा
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के 16वें सत्र के पंचम चरण के दौरान मंगलवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए हैं।

Trending Videos


विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति बाधित होने और खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है। पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 34 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तेल कंपनियों और रिफाइनरियों को घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और उत्पादन बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सुमित गोदारा ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार स्थिति सामान्य होने तक कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। इसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की उपलब्धता को प्राथमिकता देना है।उन्होंने कहा कि भारत अपनी गैस की बड़ी मात्रा कतर समेत अन्य देशों से आयात करता है। वर्तमान में होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण वैश्विक स्तर पर आपूर्ति पर असर पड़ा है।

यह भी पढें- Jaipur News: सचिन पायलट का केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, बोले- एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर तैयारी जरूरी

मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिफाइनरियों को गैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed