Rajasthan Day: ‘उद्यमी संवाद’ में इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन , एयरोस्पेस एंड डिफेंस और सेमीकंडक्टर पॉलिसी लॉन्च
जयपुर में राजस्थान दिवस पर आयोजित उद्यमी संवाद में भजनलाल शर्मा ने तीन नई औद्योगिक नीतियां लॉन्च कीं। निवेश बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और रोजगार सृजन के लिए सरकार ने बेहतर वातावरण व सुविधाओं का भरोसा दिलाया।
विस्तार
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उद्योग और निवेश प्रदेश की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने उद्यमियों से राज्य में निवेश बढ़ाने और विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और सुधारों से राजस्थान तेजी से औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ के जरिए हुए बड़े निवेश समझौतों में से कई प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं, जो प्रदेश में बढ़ते विश्वास का संकेत हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तीन नई नीतियों- राजस्थान इंडस्ट्रियल पार्क प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी और राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी- का शुभारंभ किया। इनसे प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उद्योगों के लिए प्रक्रियाएं सरल करते हुए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ को मजबूत किया है, जिससे 14 विभागों की 143 से अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, भूमि उपयोग परिवर्तन की समय-सीमा भी घटाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट 2026-27 में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं, जिनमें प्लग एंड प्ले सुविधा, डायरेक्ट अलॉटमेंट पॉलिसी और नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास शामिल है। इस दौरान उन्होंने 119 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण चेक, स्वीकृति पत्र और आवंटन पत्र वितरित किए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.