{"_id":"69ebaf3bf13d8747e8095cb6","slug":"rajasthan-iran-intercepts-vessel-in-strait-of-hormuz-21-crew-including-rajasthan-officer-onboard-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज रोका, राजस्थान के मर्चेंट नेवी अफसर समेत 21 सदस्य फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज रोका, राजस्थान के मर्चेंट नेवी अफसर समेत 21 सदस्य फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Priya Verma
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान द्वारा एक कंटेनर जहाज को रोके जाने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। जहाज में सवार राजस्थान के एक मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत सभी क्रू की सुरक्षा को लेकर परिवार ने सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है।
ईरान ने कंटेनर जहाज रोका, राजस्थान का मर्चेंट नेवी अफसर सवार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कंटेनर जहाज को रोके जाने का मामला सामने आया है। जहाज में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी अधिकारी संजय महार भी सवार हैं। परिवार के अनुसार जहाज पर कुल 21 क्रू मेंबर मौजूद हैं।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक एपामिनोड्स नाम का यह जहाज भारत की ओर आ रहा था और गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाला था। इसी दौरान ईरानी बलों ने इसे रोक लिया। जहाज लाइबेरियन झंडे के तहत संचालित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान में रहा लश्कर आतंकी 'खरगोश': स्लीपर सेल बनकर जयपुर में की कारगुजारी, जाली दस्तावेजों से खड़ा किया नेटवर्क
परिजनों के अनुसार संजय ने फोन पर बताया कि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं, हालांकि घटना के दौरान तनावपूर्ण हालात बने रहे। उनके पिता ओमप्रकाश महार ने बताया कि जहाज जब होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तब ईरान की ओर से फायरिंग हुई, जिसके बाद सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित स्थान पर चले गए।
सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार
परिवार का कहना है कि उन्हें पहले इस घटना की जानकारी मीडिया के जरिए मिली, जिसके बाद बेटे से संपर्क हुआ। उन्होंने सरकार से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। संजय महार के भाई सुभाष महार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय विधायक से भी संपर्क कर मामले को राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि इसका जल्द समाधान निकल सके।
बता दें कि करीब 15 साल से मर्चेंट नेवी में कार्यरत संजय महार लगभग 20 दिन पहले ही ड्यूटी के लिए सऊदी अरब गए थे। जहाज में भारत के अलावा फिलीपींस, यूक्रेन और श्रीलंका के क्रू मेंबर भी सवार बताए जा रहे हैं।
