सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rang De Gulabi Campaign paints 500+ walls in a day, showcasing civic participation in Jaipur

रंग दे गुलाबी अभियान: एक दिन में 500+ दीवारों पर चित्रकारी, जयपुर बना जनभागीदारी का उदाहरण; देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में रंग दे गुलाबी अभियान के तहत 500 से अधिक दीवारों पर चित्रकारी कर शहर को सुंदर बनाने की पहल हुई। विद्यार्थियों और किन्नर समुदाय की भागीदारी से स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Rang De Gulabi Campaign paints 500+ walls in a day, showcasing civic participation in Jaipur
रंग दे गुलाबी अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में नगर निगम द्वारा चलाया गया “रंग दे गुलाबी अभियान” शहर को स्वच्छ, सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत एक ही दिन में 500 से अधिक दीवारों पर चित्रकारी कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई, जिसने जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण पेश किया।

Trending Videos

यह अभियान केवल दीवारों की सजावट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आया। नगर निगम के सभी 13 जोनों ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया, जिसके तहत करीब 600 से अधिक चित्र बनाए गए। इन चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया, जिससे शहरवासियों तक सकारात्मक संदेश पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन


रंग दे गुलाबी अभियानअभियान की विशेषता यह रही कि इसमें विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी कला के जरिए सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इसके साथ ही किन्नर (ट्रांसजेंडर) समुदाय की सक्रिय भागीदारी ने इस पहल को सामाजिक समावेश का मजबूत स्वरूप प्रदान किया।
रंग दे गुलाबी अभियानअभियान के दौरान एक भावनात्मक क्षण तब देखने को मिला, जब किन्नर समुदाय के सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर से उनके साथ चित्रकारी करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए उनके साथ मिलकर दीवारों पर रंग भरे। इसके बाद किन्नर समुदाय ने पारंपरिक तरीके से आशीर्वाद देकर आयोजन को भावनात्मक स्पर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed