सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Miscreants uprooted SBI ATM machine overnight, police blockade and begin investigation

Jaisalmer News: बदमाशों ने रातों-रात उखाड़ ले गए SBI की ATM मशीन, दस लाख की नकदी चोरी; पुलिस के उड़े होश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaisalmer News: सीमावर्ती जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के नेहड़ाई गांव में बदमाशों ने शनिवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने एसबीआई एटीएम बूथ का गेट तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ली और फरार हो गए। एटीएम में लाखों रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।

Jaisalmer News: Miscreants uprooted SBI ATM machine overnight, police blockade and begin investigation
एटीएम सहित लाखों की नकदी ले उड़े चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीमावर्ती जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेहड़ाई गांव में शनिवार रात को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। अज्ञात बदमाशों ने यहां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम बूथ को निशाना बनाया और पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़कर ले गए। अनुमान है कि मशीन में करीब 10 लाख रुपये तक की नकदी मौजूद थी। इस साहसी चोरी की घटना ने ग्रामीण इलाकों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के सन्नाटे में दी चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम
घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में किसी ने कोई हलचल नहीं सुनी। लेकिन रविवार सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि एटीएम बूथ का दरवाजा टूटा पड़ा है। अंदर झांककर देखा गया तो पूरी मशीन ही गायब थी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और तुरंत मोहनगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई।

वाहन की मदद से उखाड़ी गई मशीन
प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह बात सामने आई है कि बदमाश किसी चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले लोहे की रॉड की मदद से बूथ के गेट को तोड़ा और फिर मजबूत रस्सियों से एटीएम मशीन को वाहन से बांधकर जोर लगाकर उखाड़ लिया। इसके बाद वे पूरी मशीन को लेकर फरार हो गए। मौके पर एटीएम के पैनल, तारें और टूटी-फूटी चीजें बिखरी मिली हैं।

यह भी पढ़ें- Dausa News: ट्रक की टक्कर से बाइक टुकड़ों में बंटी, परीक्षा देकर लौट रहे युवक की मौत; बहन की शादी से पहले मातम

10 लाख तक की नकदी होने की संभावना
पुलिस और बैंक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसबीआई बैंक प्रशासन के अनुसार, चोरी हुई एटीएम मशीन में नकदी का सही आंकलन किया जा रहा है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपये तक की राशि मशीन में मौजूद थी। फिलहाल बैंक की टीम अपने रिकॉर्ड और कैश लोडिंग डीटेल्स की जांच कर रही है।

पुलिस ने की नाकाबंदी, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
सूचना मिलने के बाद मोहनगढ़ थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई गई है ताकि बदमाशों की संभावित गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि नजदीकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध वाहनों की पहचान की जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार घटना एक संगठित गिरोह का काम प्रतीत होती है जो पहले से रेकी कर चुका था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की है जो इलाके में हाल ही में सक्रिय रहे संदिग्धों, वाहन चालकों और मजदूरों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- Anta By-poll: भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो; 'CM समेत सभी बेअसर, यह टाइम पास पर्ची सरकार', बोले गहलोत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed