{"_id":"676ed684cfa06fcc43009c9d","slug":"advisory-issued-regarding-the-danger-of-cold-wave-in-jalore-special-instructions-to-protect-from-cold-jalore-news-c-1-1-noi1335-2462320-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जालौर में शीतलहर के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी, ठंड से बचाव के लिए विशेष निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जालौर में शीतलहर के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी, ठंड से बचाव के लिए विशेष निर्देश
Fri, 27 Dec 2024 10:26 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:26 PM IST
सार
राजस्थान के जालौर जिले में शीतलहर को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। ठंड से बचाव के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग एडवाइजरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश और शीतलहर के बढ़ने की संभावना के मध्य नजर चेतावनी जारी करते हुए विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसमें शीतलहर से बचाव को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा जिला प्रशासन में आगामी दिनों में बारिश और शीतलहर के मध्य नजर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
जालौर, मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में घना कोहरा, शीतलहर और बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके तहत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें चेतावनी ठंड के बढ़ते प्रभाव के कारण नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक जिले में ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही घना कोहरा और हल्की वर्षा भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
शीतलहर के प्रभाव से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है, ताकि बेघर और निराश्रित लोग ठंड से सुरक्षित रह सकें। जालौर नगर परिषद क्षेत्र में रैन बसेरे निजी बस स्टैंड के अंदर और वीरम मंच के पास स्थित हैं। इन रैन बसेरों में पर्याप्त गर्म कपड़े, कंबल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि शीतलहर के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे और आवश्यकता पड़ने पर रैन बसेरों में आश्रय ले सके।
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शीतलहर और हाइपोथर्मिया से बचाव के लिए नागरिकों को कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर न रहें, खुले में न सोएं और ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, क्योंकि वे शीतलहर के अधिक प्रभाव में आ सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, हाइपोथर्मिया की समस्या से बचने के लिए शरीर को ढकने और गर्म रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, अस्वस्थ महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की भी हिदायत दी गई है। शीतलहर के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
यह कंट्रोल रूम जिला हेल्पलाइन कक्ष में संचालित किया जा रहा है, जिसका संपर्क नंबर 02973-222216 है। इस पर नागरिक शीतलहर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद ले सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के प्रभावी प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेश मेवाड़ा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।