सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Failed ATM Theft Attempt with Cutter Machine, CCTV Captures Incident, Police Hunt the Accused

Jalore News: कटर मशीन से एटीएम काटने की कोशिश नाकाम, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के सांचौर में 15 और 16 जनवरी की रात अज्ञात चोर ने यूको बैंक के एटीएम को कटर से काटने का प्रयास किया लेकिन अकेला होने और बार-बार बिजली का तार निकलने के कारण वह अपनी योजना में कामयाब नहीं हो पाया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Jalore News: Failed ATM Theft Attempt with Cutter Machine, CCTV Captures Incident, Police Hunt the Accused
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सांचौर के मेहता मार्केट स्थित यूको बैंक के दो एटीएम को अज्ञात चोर ने कटर मशीन काटने का प्रयास किया। घटना 15 और 16 जनवरी की रात 1:25 बजे से 3 बजे तक हुई, जिसे वहां लगे सीसीटीवी ने कैप्चर कर लिया। चोर ने करीब दो घंटे तक कटर से एटीएम के सेफ वॉल्ट को काटने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बिजली के तार बार-बार निकलने और अकेले होने के कारण उसकी योजना विफल हो गई।

Trending Videos


घटना के समय केवल 50 फीट दूर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो होमगार्ड के जवान बैठे नजर आए। जब आरोपी ने कटर से एटीएम काटने की कोशिश में हार मान ली तो वह लौटते समय होमगार्ड के जवानों द्वारा पकड़ा गया। जवानों ने आरोपी से आधार कार्ड मांगा और उसकी फोटो भी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम ऑपरेटर कंपनी के प्रतिनिधि विक्रमसिंह चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि एटीएम में करीब 3 लाख रुपये थे। दोनों एटीएम में से एक का सेफ वोल्ट काटने की कोशिश की गई, जबकि दूसरे एटीएम की वायरिंग भी काट दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed