सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Woman Killed in Path Dispute Clash in Sanchore Before Wedding Procession, Eight Injured

Jalore News: सांचौर में रास्ते के विवाद में महिला की मौत, बारात निकालने से पहले हुआ खूनी संघर्ष, आठ घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

आंबा का गोलिया गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बारात निकलने के दौरान हुए इस संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jalore News: Woman Killed in Path Dispute Clash in Sanchore Before Wedding Procession, Eight Injured
रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, आठ घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सांचौर के झाब थाना क्षेत्र के आंबा का गोलिया गांव में शुक्रवार शाम रास्ते के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना उस समय हुई जब एक पक्ष के घर से बारात रवाना होने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार रात करीब 9 बजे सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। घटना में 60 वर्षीय झमकू देवी पत्नी झवता राम बिश्नोई की मौत हो गई। शव को सांचौर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं 8 घायलों को सांचौर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झवता राम बिश्नोई और मालाराम बिश्नोई के परिवारों के बीच पिछले दो वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूर्व में इस विवाद को लेकर कार्रवाई भी की गई थी।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, शादी के चार महीने बाद पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को तहसीलदार की मौजूदगी में प्रशासन ने विवादित रास्ता खुलवाया था। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। शुक्रवार को मालाराम बिश्नोई के बेटे की बारात बाड़मेर जिले के सोनड़ी जाने वाली थी। शाम करीब 7 बजे बारात निकलने से पहले ही रास्ते को लेकर फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों में खंगार, करनाराम, कमला, प्रकाश, जगमाल, केली देवी, एलसी देवी और अनसी देवी शामिल हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस मामले में एसडीएम कोर्ट द्वारा पूर्व में निर्णय दिया जा चुका था, जिसके तहत रास्ता मालाराम बिश्नोई पक्ष को दिया गया था। आदेश की पालना में प्रशासन ने दो बार रास्ता खुलवाया लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष के लोग बारात लेकर बाहर गए हुए हैं, उनके लौटने के बाद बयान लिए जाएंगे, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed