{"_id":"67b84486cd4aae3a5a0deb1e","slug":"jalore-kotwali-police-arrested-one-accused-after-recovering-25-grams-of-smack-jalore-news-c-1-1-noi1335-2650856-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: 25 ग्राम स्मैक बरामद, कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: 25 ग्राम स्मैक बरामद, कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Fri, 21 Feb 2025 07:29 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:29 PM IST
सार
जालौर पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध युवक को दस्तयाब कर 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध कमलेश सियाक (21) पुत्र जगदीश सियाक, निवासी जोगाउ, थाना झाब, जिला जालौर को दस्तयाब किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज, विकास कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा एवं वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध कमलेश सियाक (21) पुत्र जगदीश सियाक, निवासी जोगाउ, थाना झाब, जिला जालोर को दस्तयाब किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। एसपी यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।