सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Entered the mobile shop and beat the shopkeeper with sticks, police arrested two accused

Jalore News: मोबाइल दुकान में घुसकर दुकानदार को लाठी-सरियों से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

मोबाइल दुकान में घुसकर दुकानदार और उसके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना कल सुबह की है।

Jalore News: Entered the mobile shop and beat the shopkeeper with sticks, police arrested two accused
मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

जालौर में एक कल सुबह कुछ बदमाशों ने एक मोबाइल दुकान में घुसकर दुकानदार व उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बाइक विवाद को लेकर दुकान में घुसकर लाठी व लोहे के सरिये से दुकानदार पर हमला किया था।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज मोबाइल दुकान में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें थाना अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी खीमम सिंह पुत्र हरीसिंह राजपूत निवासी निवासी सवाउ जिला बालोतरा वह कुदरत सिंह पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी सिंधरु जिला पाली को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कल सवेरे आरोपी खीमसिंह, कुदरत सिंह, जयपाल सिंह व सिंकु सिंह ने मिलकर लाठी और सरियों के साथ वन वे रोड स्थित मैजिक मोबाइल दुकान में घुसकर मुकेश कुमार पुत्र नारायण लाल पर हमला किया और दुकान के अंदर तोड़फोड़ की। मुकेश कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी खीमसिंह व कुदरत सिंह दस्तयाब कर पूछताछ की और जुर्म कबूल करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed