{"_id":"67b99732a2814fe5b705673d","slug":"reet-exam-2024-will-be-held-at-26-examination-centers-in-jalore-district-collector-sp-inspected-the-examination-centers-tight-security-arrangements-jalore-news-c-1-1-noi1335-2654524-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET Exam 2024: जालौर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम, 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्टर और SP ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET Exam 2024: जालौर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम, 26 केंद्रों पर होगी परीक्षा, कलेक्टर और SP ने किया निरीक्षण
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के जालौर जिले में भी रीट परीक्षा 2024 आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर और एसपी ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण करते कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालौर जिले में रीट परीक्षा 2024 का आयोजन 27 फरवरी को लेवल-1 और लेवल-2 की दो पारियों तथा 28 फरवरी को लेवल-2 की तीसरी पारी में होगा। परीक्षा को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे और जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने जालौर शहर व मांडवला के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
Trending Videos
निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में घड़ियां लगाने, दीवारों से पाठ्य सामग्री हटाने, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पंखे व ट्यूब लाइट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के पास धूम्रपान सामग्री की बिक्री बंद रखने, ई-मित्र व मल्टीमीडिया संचालन पर रोक लगाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि जिले में 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। 27 फरवरी को प्रथम पारी में 16 केंद्रों पर 3,399 परीक्षार्थी, द्वितीय पारी में 21 केंद्रों पर 4,839 परीक्षार्थी तथा 28 फरवरी को 26 केंद्रों पर 5,936 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जालौर शहर में 17, आहोर में 6, मांडवला में 2 व गोदन में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर दो-दो महिला व पुरुष पुलिसकर्मी, दो-दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों की एसएसएमडी, फेस रिकॉग्निशन व बायोमेट्रिक जांच होगी। सीसीटीवी कैमरों से वेबकास्टिंग की जाएगी, प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट लाने-ले जाने वाले वाहनों की जीपीएस से ट्रैकिंग होगी और उनके साथ वीडियोग्राफर व सशस्त्र सुरक्षा गार्ड रहेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम
मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर, घड़ी, चेन, अंगूठी, कानों के टॉप्स, लॉकेट, पर्स, हैंडबैग व डायरी पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र में धूम्रपान व मादक पदार्थ पूरी तरह वर्जित रहेगा। केवल केंद्राधीक्षक को की-पैड फोन रखने की अनुमति होगी। 26 फरवरी को सभी परीक्षा केंद्र बंद किए जाएंगे, परीक्षा दिवस पर पुलिस बल की मौजूदगी में खोले जाएंगे। केंद्राधीक्षकों व वीक्षकों द्वारा जांच में किसी भी अनियमितता पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई होगी।प्रशासन ने परीक्षार्थियों से परीक्षा ड्रेसकोड का पालन करने व समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है ताकि प्रवेश व जांच में कोई रुकावट न हो।