{"_id":"67a7933a4faa94861502abf6","slug":"sanchore-police-of-jalore-district-recovered-100-cartons-of-punjab-made-english-liquor-arrested-one-accused-and-confiscated-two-vehicles-used-in-liquor-smuggling-jalore-news-c-1-1-noi1335-2608695-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: सांचोर पुलिस ने पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की बरामद, 100 कार्टून के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: सांचोर पुलिस ने पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की बरामद, 100 कार्टून के साथ तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब निर्मित शराब पिकअप ट्रोले में भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के जालौर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। सांचोर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध "ऑपरेशन भौकाल" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान पंजाब निर्मित 100 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही, पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप ट्रोला और एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को जब्त किया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान "ऑपरेशन भौकाल" चलाया जा रहा है। इसके तहत एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में, थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर लाछड़ी-रानीवाड़ा रोड स्थित भारतमाला पुलिया के पास नाकाबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप ट्रोले को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पंजाब निर्मित 100 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने पिकअप ट्रोले में भरी हुई अवैध शराब को जब्त कर आरोपी अरविंद कुमार बिश्नोई पुत्र रघुनाथ राम बिश्नोई निवासी गुंदाऊ, जिला जालौर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप ट्रोला और एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को भी जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। अवैध पंजाब निर्मित शराब पिकअप ट्रोले में भरकर गुजरात ले जाई जा रही थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से अवैध शराब की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।