सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Theft in ghee warehouse in Jalore, accused arrested with 120 kg ghee

Jalore News: जालौर में घी के गोदाम में चोरी, 120 किलोग्राम घी के साथ आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore: जालौर शहर के सिरे मंदिर रोड पर स्थित एक घी के गोदाम में चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला 

Theft in ghee warehouse in Jalore, accused arrested with 120 kg ghee
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने घी के गोदाम में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए सीसीटीवी फोटोज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 120 किलोग्राम घी आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया, आरोपियों में 31 दिसंबर की रात को घी के गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
Trending Videos


जालौर शहर के सिरे मंदिर रोड पर स्थित एक घी के गोदाम में चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 120 किलोग्राम (8 टिन) देसी घी बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते हुए जालौर कोतवाली पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 8 टिन घी चोरी कर लिया था। गोदाम के मालिक राकेश कुमार ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की, जिसकी निगरानी में मामले की जांच शुरू की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की, जिसके बाद आरोपी हर्षित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 120 किलोग्राम घी की बरामदगी की। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपी मनोज गोस्वामी की तलाश कर रही है, जो घटना में शामिल था। इसके अलावा, पुलिस आरोपी से क्षेत्र में घटित अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जालौर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में कोतवाली थाना अधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता प्राप्त की। पुलिस अब अन्य आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed