पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Tragedy Constable Walking on Roadside Mowed Down by Wrong-Side Car

राजस्थान: रॉन्ग साइड से आई 'मौत', पैदल चल रहे पुलिसकर्मी को कार ने उड़ाया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Mon, 29 Jun 2026 11:28 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 11:28 AM IST
सार

झुंझुनूं में चूरू के हमीरवास थाने में तैनात कांस्टेबल सिकंदर की सड़क हादसे में मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें उस समय टक्कर मार दी, जब वह खराब बाइक को पैदल ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tragedy Constable Walking on Roadside Mowed Down by Wrong-Side Car
कार की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनूं जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। चूरू जिले के हमीरवास थाने में तैनात कांस्टेबल सिकंदर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिस पुलिसकर्मी ने वर्षों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई, वह खुद एक लापरवाह चालक की गलती का शिकार बन गया।
विज्ञापन


शौर्य उद्यान के पास खराब हुई बाइक
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सिकंदर अपने पैतृक गांव बजावा (रावतका) जा रहे थे। दोरासर स्थित शौर्य उद्यान के पास उनकी बाइक अचानक खराब हो गई या उसका पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह बाइक को सड़क किनारे पैदल लेकर आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
इसी दौरान रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि सिकंदर कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल कांस्टेबल को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  Yamuna Water Project: 30 साल पुराने यमुना जल समझौते पर आज दिल्ली में एमओयू; शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी


कांस्टेबल सिकंदर के निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार जवान बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, सिकंदर दो भाइयों में बड़े थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर थी। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के भाई विकास कुमार ने सदर थाने में आरोपी कार चालक धर्मवीर सिंह जादौन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हादसे को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से कांस्टेबल सिकंदर को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed