{"_id":"67b5ad07c3ebaf68ab07b04d","slug":"delhi-man-stabbed-to-death-in-jhunjhunu-the-man-had-come-to-a-wedding-there-was-a-dispute-over-food-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2643516-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में धुत आरोपी ने मामूली विवाद में मेहमान को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में धुत आरोपी ने मामूली विवाद में मेहमान को चाकू मारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
शादी समारोह में खाने की बात को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत आरोपी ने दिल्ली से यहां आए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जिले के मंड्रेला कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंगलवार देर रात दिल्ली से शादी में शामिल होने आए एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
Trending Videos
थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के अनुसार मृतक की पहचान रमेश पुत्र दुलीचंद भार्गव निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंड्रेला आया था। समारोह के दौरान कस्बे के वार्ड 19 निवासी राजू भार्गव के साथ उसका किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद खाने को लेकर हुआ था और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान नशे की हालत में आरोपी राजू भार्गव ने रमेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद रमेश को इलाज के लिए बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही रमेश ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है और आरोपी राजू भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह शराब के नशे में हुए आपसी विवाद को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।