सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Exam copies found in garbage heap, Education Department officials said - will take action

Jhunjhunu News: कचरे के ढेर में मिलीं एग्जाम की कॉपियां, शिक्षा विभाग के अधिकारी बोले- एक्शन लेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सत्र 2022-23 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों को कूड़े में डालने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानिये पूरा मामला

Jhunjhunu News: Exam copies found in garbage heap, Education Department officials said - will take action
एग्जाम की कॉपियां मिली कचरे के ढेर में
विज्ञापन

विस्तार

यूं तो परीक्षा और प्रश्न पत्रों को लेकर समय-समय पर विवाद सामने आते रहते हैं लेकिन झुंझुनू में परीक्षा की कॉपियों को ही कूड़े के ढेर में डाल दिया गया, जबकि इन्हें सुरक्षित रखा जाना था। मामला जब विभाग के संज्ञान में आया तो अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Trending Videos


मामला शहर के चावो दादी विद्या कुंज स्कूल का है, जहां सत्र 2022-23 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां कचरे के ढेर में पड़ी हुई थीं। नियमानुसार परीक्षा परिणाम संबंधी रिकॉर्ड को 5 साल तक सुरक्षित रखना होता है। मामले की सूचना विभाग को मिलते ही शिक्षा विभाग के एडीईओ उम्मेद महला ने कहा कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्कूल शहर के राणी सती रोड पर स्थित है और परीक्षा की कॉपियां मुकुंद सेवा सदन के पास कचरा पात्र के बाहर सड़क पर बिखरी हुई मिली हैं। अधिकतर कॉपियां कक्षा 6 के हिंदी और कंप्यूटर विषय की हैं जब इसकी सूचना स्कूल संचालकों को लगी तो एक-दो कर्मचारी मौके पर आए और कॉपियों को इकट्ठा किया लेकिन इन्हीं कर्मचारियों के सामने कचरा उठाने वाला व्यक्ति कॉपियों को उठाकर ले गया।

जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक स्थानीय परीक्षा और उसके परिणाम संबंधी रिकॉर्ड को 5 साल तक सुरक्षित रखना होता है लेकिन स्कूल ने महज एक साल में ही कॉपियों को कूड़े की तरह निस्तारित कर दिया। मामले में जब स्कूल सचिव कमल खेतान से बात की गई तो उन्होंने प्रिंसिपल प्रीति शेखावत से बात करवा दी। प्रिंसिपल का इस मामले में कहना था कि एक चपरासी काम छोड़कर गया तो वो कॉपियों से भरे इस कट्टे को उठाकर अपने साथ ले गया था। उसने यह काम जान-बूझकर किया है। वहीं एडीईओ ने इस मामले को लेकर कहा है कि कल मामले में पूरी पड़ताल की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed