सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu : Farmers' Fierce Protest Against Transmission Line in Fields, Broke Barricades and Climbed the Gate

Jhunjhunu News: खेतों में ट्रांसमिशन लाइन के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर गेट पर चढ़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
सार

खेतों में ट्रांसमिशन लाइन डाले जाने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों ने कलेक्ट्रेट में जबरन घुसने की कोशिश की जिससे पुलिस और किसानों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए। 

Jhunjhunu : Farmers' Fierce Protest Against Transmission Line in Fields, Broke Barricades and Climbed the Gate
झुंझुनू में किसान और पुलिस आमने-सामने
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनू में हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के विरोध में किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने प्रशासन और कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट के बाहर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को हटाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की।

Trending Videos


किसानों का कहना है कि उनके खेतों में हाईटेंशन लाइन के तार डाले जा रहे हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान होगा। उनका यह भी आरोप है कि प्रशासन और कंपनियों ने मुआवजे को लेकर अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई है। प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने भी कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को सर्वे और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं, तहसील स्तर के राजस्व अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फसल और जमीन का उचित मुआवजा तय किया जाए और मुआवजा राशि पिछले 5 वर्षों के अधिकतम मुआवजे और किसानों की सहमति के आधार पर सुनिश्चित की जाए। किसान संघर्ष समिति ने आंदोलन को लेकर चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी और किसानों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि किसानों के उग्र रुख के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांगों को जल्द से जल्द मानने की अपील की है। साथ ही आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कामकाज बंद कराने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed