{"_id":"6761480fd0aa583426075908","slug":"former-minister-rajendra-gudha-is-in-trouble-case-registered-against-12-named-people-including-rajendra-gudha-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2425200-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ीं, खनन क्षेत्र में तोड़फोड़ और धमकी मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुश्किलें बढ़ीं, खनन क्षेत्र में तोड़फोड़ और धमकी मामले में केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
झुंझुनू जिले में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समेत 12 लोगों और 500-1000 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ खनन क्षेत्र में तोड़फोड़, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। खनन पट्टा धारक श्याम सिंह कटेवा की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई।
पूर्व मंत्री समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने खनन क्षेत्र में घुसकर कार्यालय में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। कान्हा पहाड़ लीज धारक श्याम सिंह कटेवा की शिकायत पर मुकदमा हुआ है। एसआई सुरेश रोलन मामले की जांच कर रहे हैं। कोतवाली थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने मीडिया को बताया कि श्याम सिंह कटेवा ने शनिवार को उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा, इब्राहिम, इम्तियाज तगाला, खादिम तगाला, असलम मिर्जा, अकरम चेजारा, युनूस मास्टर, डॉ. जावेद, आजम राठौड़, आमीन मास्टर, सोनू बुहाना, इकबाल जाजोदिया और 500-1000 अन्य पर मामला दर्ज करवाया है।
रिपोर्ट में हर महीने बंधी मांगने, बंधी नहीं देने पर खान बंद कराने, दीवार और कांटेदार तारबंदी को तोड़ने, रुपये लूटने, डीजल के ड्रम को फैला कर आग लगाने, पथराव करने और मशीनों में मिट्टी डालने का आरोप लगाया है।
यह था मामला
15 साल बाद पीर पहाड़ पर खनन का काम शुरू हुआ। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अपने साथियों के साथ पहुंचे और विरोध किया। प्रशासन ने खनन के कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। खनन पट्टा धारी श्याम सिंह कटेवा ने पूर्व मंत्री के खिलाफ झुंझुनू के कोतवाली में शिकायत की। इस रिपोर्ट में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पर मंथली मांगने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप मंथली नहीं देने पर जान से मारने की नीयत से हमले का है।
पहाड़ में खान विभाग ने तीन पट्टे मैसर्स जवान रॉकमूवर्स को जारी कर रखे थे, लेकिन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की परमिशन 2009 में रद्द होने के कारण तीनों ही खनन पट्टों में खनन काम बंद था। पिछले दिनों मैसर्स जवान रॉकमूवर्स ने तीन में से एक खनन पट्टे की स्वीकृति ले ली थी। इसके बाद 23 अगस्त से खनन कार्य शुरू कर दिया था। करीब 10 दिन पहले 25 नवंबर को खनन के लिए भारी ब्लास्टिंग की गई, जिसके बाद भारी विरोध के चलते इसे बंद करना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे SDM, सिटी DSP और CI समेत अधिकारी मौके पहुंचे। लोगों से बातचीत के बाद इस खनन कार्य को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बंद कर दिया।
Trending Videos