सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Firing at the shop of a Peda businessman of Chidawa for extortion

Jhunjhunu: चिड़ावा के पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर चार राउंड फायर, एक करोड़ रंगदारी डिमांड, पर्ची फेंककर गए बदमाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Dec 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बदमाशों ने स्टेशन रोड स्थित लालचंद पेड़े वाली दुकान पर फायरिंग कर 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने काउंटर पर पर्ची फेंकी और फायर किए। गोली दुकान के काउंटर और अन्य हिस्सों पर लगी।

Jhunjhunu: Firing at the shop of a Peda businessman of Chidawa for extortion
पेड़े के काउंटर पर लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं जिले चिड़ावा में बदमाशों ने एक मिठाई की दुकान पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दुकान के काउंटर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती की पर्ची फेंकी और उसके बाद ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किए। गोली काउंटर और दुकान के अन्य हिस्सों में जाकर लगीं। 

Trending Videos


चिड़ावा सीआई विनोद सामरिया ने बताया-चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड पर लालचंद पेडे़ वाले की दुकान है। इस पर शाम 6 बजे बाद बाइक पर दो अज्ञात बदमाश आए और काउंटर पर पहले एक पर्ची रखकर एक करोड़ की रंगदारी देने की मांग रखी। इसके बाद एक युवक ने पिस्टल निकालकर दुकान के काउंटर और अन्य जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अचानक हुई इस घटना से दुकान में मौजूद कार्मिक घबरा गए और छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घटना के बाद बदमाश युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। इसके बाद व्यापारी सुभाष राव, रजनीश राव ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस, दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed