{"_id":"678686577434a63e6205c1a2","slug":"jhunjhunu-this-just-trailer-picture-is-yet-to-come-25-rounds-of-firing-took-place-at-midnight-for-second-time-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: 'अभी तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है', आधी रात को तीन दिन में दूसरी बार हुई 25 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: 'अभी तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है', आधी रात को तीन दिन में दूसरी बार हुई 25 राउंड फायरिंग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार
बदमाशों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए धमकी भरे संदेश में पोस्ट किए। शूटर लकी खेतड़ी नामक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट में लिखा, ब्लेकिया गैंग खेतड़ी रोहित महला गुढा के घर आज जो गोलियां चली हैं, मैंने चलवाई हैं, यह तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।
गोलियों के निशान दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में इन दिनों बदमाशों का आतंक चरम पर है। बदमाश खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं और घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ले रहे हैं। ताजा मामला गुढ़ागौड़जी की बड़ की ढाणी का है, जहां तीन दिन में दूसरी बार घर में घुसकर फायरिंग की गई। रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने राम सिंह के घर पर 25 राउंड फायरिंग की। गोलियों से दीवारों और दरवाजों पर निशान बन गए, जिससे पूरा परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, रात को हेमंत मान और उसके साथियों ने राम सिंह के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान घर के सदस्य अपनी जान बचाने के लिए छुप गए। घटना की सूचना पर पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची और 25 खाली कारतूस बरामद किए। राम सिंह ने बताया कि यह घटना उनके पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक युवक से रंजिश के चलते हुई। जाते-जाते बदमाश धमकी देकर गए, जिससे परिवार में डर और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर की अपलोड
'यह तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है'
फायरिंग के बाद बदमाशों ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेते हुए और भी धमकी भरे संदेश पोस्ट किए। शूटर लकी खेतड़ी नामक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट में लिखा गया, ब्लेकिया गैंग खेतड़ी रोहित महला गुढा के घर आज जो भी गोलियां चली हैं, वह सब मैंने चलवाई हैं। यह तो ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है, जिस दिन आमना-सामना होगा। उस दिन सबको पता चल जाएगा, हम कौन हैं। इस पोस्ट ने इलाके में दहशत को और बढ़ा दिया।
तीन दिन पहले भी हो चुकी है घटना
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। तीन दिन पहले भी हेमंत मान और उसके साथियों ने हांसलसर गांव में रामजीलाल के घर पर फायरिंग की थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके के लोग सहमे हुए हैं और पुलिस पर अपराधियों को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ गया है।